Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे पोर्श दुर्घटनाः जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 12 जून तक बढ़ाई नाबालिग की रिमांड

पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल की उसकी मां के रक्त सैंपल से कथित अदला-बदली के आरोप में नाबालिग के पिता, मां, दो डॉक्टरों और सरकारी ससून जनरल अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 05, 2024 | 08:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणेः जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने पुणे में पोर्श दुर्घटना में शामिल नाबालिग की रिमांड 12 जून तक बढ़ा दी है। पुणे पुलिस ने बोर्ड के समक्ष एक याचिका दायर करते हुए नाबालिग की हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था। पुणे के एक निगरानी गृह में बंद 17 वर्षीय लड़के की रिमांड बुधवार को समाप्त हुई। जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 12 जून तक बढ़ा दिया है।

क्या है मामला

पुणे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, ”हमने जेजेबी के समक्ष एक आवेदन दायर कर पर्यवेक्षण गृह में उसकी हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की थी।” जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर में 19 मई को तड़के एक पोर्श कार की टक्कर लगने से दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। कार को कथित रूप से एक नाबालिग चला रहा था जो उस वक्त शराब के नशे में था। जेजेबी ने घटना के कुछ घंटे बाद एक रियल एस्टेट डेवलपर के नाबालिग बेटे को जमानत दे दी थी और उसे सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के लिए कहा था। कड़ी आलोचना के बाद, पुलिस ने फिर से जेजेबी से संपर्क किया, जिसने आदेश में संशोधन किया और आरोपी को 5 जून तक निगरानी केंद्र में भेज दिया।

इस मामले में और दो गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग के ब्लड सैंपल की उसकी मां के रक्त सैंपल से कथित अदला-बदली के आरोप में नाबालिग के पिता, मां, दो डॉक्टरों और सरकारी ससून जनरल अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। घटना से संबंधित मामले में नाबालिग के दादा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कथित तौर पर बिचौलिए के रूप में काम करने और आरोपी डॉक्टरों और नाबालिग के पिता के बीच वित्तीय लेनदेन कराने के आरोप में मंगलवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया है|

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune porsche accident juvenile justice board extends remand of minor till june 12

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2024 | 08:06 PM

Topics:  

  • Juvenile Justice Board

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.