- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Outer Ring Road Project Water Crisis Four Villages
रिंग रोड प्रोजेक्ट के कारण पाइपलाइन उखड़ी, सिंहगढ़ क्षेत्र के गांवों में पीने के पानी का संकट
Pune Outer Ring Road Project के निर्माण के दौरान मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सिंहगढ़ क्षेत्र के चार गांवों में महीनों से जलापूर्ति बंद है। पीने के पानी के लिए भी गंभीर संकट का सामना करना पड़ा।
- Written By: अपूर्वा नायक

ठाणे में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Water crisis in Sinhagad Villages: पुणे-पानशेत रोड पर चल रहे ‘पुणे आउटर रिंग रोड’ परियोजना के निर्माण कार्य ने स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।
इस प्रोजेक्ट के कारण सिंहगढ़ क्षेत्र के 4 गांवों रांजणे, खामगांव, कोंडगांव और आंबेड में पिछले कई महीनों से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है, जिससे ग्रामीण पीने के पानी के लिए बूंद बूंद को तरस रहे हैं।
रिंग रोड निर्माण के दौरान वरदाडे इलाके में पानी की मुख्य पाइपलाइन उखड़ गई, जिससे इन गांवों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। क्षेत्र के लोग मुख्य रूप से दूध के व्यवसाय पर निर्भर हैं। लेकिन भीषण गर्मी के कारण अब मवेशियों के लिए भी पानी का संकट गहरा गया है। पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वैकल्पिक पाइपलाइन और कुएं के स्थानांतरण के लिए जगह तय कर ली गई है और इसके लिए फंड भी मंजूर हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
शरद पवार गुट के नेता विकास लवांडे पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी, VIDEO वायरल
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए अब तक 411 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित, किसानों को समय पर मुआवजा दें: विखे पाटिल
ये भी पढ़ें :- ठाणे मनपा का एक्शन: 177 लोगों को नोटिस, 7 दिनों में 4 करोड़ से ज्यादा पानी बिल वसूला
गांवों में टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग
विधायक शंकर मांडेकर ने ‘सड़क विकास महामंडल’ से मांग की है कि जब तक नई योजना पूरी नहीं होती, तब तक इन गांवों में टैंकरों के जरिए तत्काल जलापूर्ति की जाए। साथ ही उन्होंने जलवाहिनी के स्थानांतरण और नई योजना का काम युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए है। वहीं, जिला परिषद सदस्य अमोल नलावडे ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि सड़क विकास महामंडल ने इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान नहीं दिया, तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर ‘हंडा मोर्चा’ निकाला जाएगा।
Pune outer ring road project water crisis four villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMApra Ekadashi Niyam : अपरा एकादशी व्रत कर रहे हों, तो नियम पढ़ लें, छोटी सी लापरवाही से छिन जाएगा सारा पुण्य!
May 09, 2026 | 06:38 PMफिर आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान! US मीडिया का बड़ा दावा, क्या इन शर्तों पर खत्म होगी जंग?
May 09, 2026 | 06:38 PMकरोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
May 09, 2026 | 06:36 PM6000 किलोमीटर दूर जापान पहुंचा भारतीय युवक, दिखाया नोबिता के घर जैसा इलाका, डोरेमोन फैंस हुए भावुक
May 09, 2026 | 06:34 PMProject-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
May 09, 2026 | 06:23 PMसांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
May 09, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM













