Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत फिक्स, बाइक-ऑटो के लिए करना होगा इतना भुगतान

महाराष्ट्र में एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HRCP) लगाने के लिए वाहन मालिकों को 531 रुपये से 879 रुपये तक की कीमत अदा करनी होगी...

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Dec 26, 2024 | 09:09 AM

महाराष्ट्र में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत फिक्स, बाइक-ऑटो के लिए करना होगा इतना भुगतान

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबईः महाराष्ट्र में एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों में हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने के लिए वाहन मालिकों को 531 रुपये से 879 रुपये तक की कीमत अदा करनी होगी। महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने यह जानकारी दी है। यह कीमत ऑनलाइन अदा की जा सकती है, परिवहन विभाग का लिंक बुधवार से सक्रिय हो गया है। इस कीमत में नंबर प्लेट के स्नैप लॉक की लागत और माल एवं सेवा कर (GST) भी शामिल है।

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल एवं स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों के लिए एचएसआरपी लगाने की लागत 531 रुपये, ऑटो-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहनों के लिए 590 रुपये और कार, बस, ट्रक, टैंकर, टेम्पो एवं ट्रेलर जैसे बड़े वाहनों के लिए 879 रुपये होगी।

अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी वाले नंबर प्लेट लगाने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट और समर्पित वेबपेज पर ‘अपॉइंटमेंट’ की सुविधा उपलब्ध कराई है। वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए एचएसआरपी दरों का भी उल्लेख किया गया है। इन पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी भी लगेगी।

सम्बंधित ख़बरें

प्रतियोगी तैयारी की शुरुआत, छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पहल, 1304 छात्रों ने दी स्मार्ट स्टूडेंट परीक्षा

Cyber Fraud: मुंबई में जज से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 93 हजार रुपये उड़ाए

जालना मनपा में सियासी हलचल, अनुशासनहीनता पर कांग्रेस सख्त, कांग्रेस ने 7 नगरसेवकों को किया निलंबित

Vidarbha में भीषण गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड: चंद्रपुर @44.2°C के साथ सबसे गर्म, जानें आपके शहर का हाल

देश से संबंधित सभी नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए 200 मिमी गुणा 100 मिमी और 285 मिमी गुणा 45 मिमी आकार की प्रत्येक एचएसआरपी प्लेट की लागत 219.9 रुपये होगी। वहीं चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 500 मिमी गुणा 120 मिमी और 340 मिमी गुणा 200 मिमी आकार की प्लेट की कीमत 342.41 रुपये होगी। सभी प्रकार के वाहनों के लिए स्नैप लॉक और तीसरे पंजीकरण चिह्न की लागत, जीएसटी को छोड़कर, क्रमशः 10.18 रुपये और 50 रुपये होगी।

एचएसआरपी लगाने के लिए जीएसटी का हिस्सा दोपहिया और ट्रैक्टर के लिए 81 रुपये, तिपहिया वाहनों के लिए 90 रुपये और चार या अधिक पहिया वाहनों के लिए 134.10 रुपये होगा। एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों में भी आगे और पीछे एचएसआरपी लगाई जाएगी और उनके विंडशील्ड पर भी पंजीकरण चिह्न का स्टिकर लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बहुत पहले से चल रहा है। महाराष्ट्र में इसकी शुरूआत लेट हुई। हालांकि तेजी से इसको सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की तैयारी है।

Price of high security number plate fixed in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2024 | 09:09 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.