नागपुर में प्री-मानसून बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत, चली ठंडी हवा
नागपुर में प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दी। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया। काफी दिनों बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
- Written By: सोनाली चावरे
नागपुर में हल्कि बारिश से बदला मौसम का मिजाज ( photo credit; social media)
नागपुर : शहर में बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं ने वातावरण खुशनुमा कर दिया। शहर में बारिश को लेकर अगले एक हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र में इस समय प्री-मानसून बारिश हो रही है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार देर शाम से बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठीं। बुधवार को महाराष्ट्र और गोवा के पास अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है।आईएमडी विभाग द्वारा महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के तटीय इलाकों से मछली पकड़ने वाली नौकाओं को उठाया गया है।
मुंबई के कई इलाकों में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली भी गिरी। ठाणे से लेकर सबअर्बन मुंबई में खूब बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़को पर पानी भर गया। जलभराव के कारण कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। आज बारिश की वजह से ठाणे से लेकर कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। . लोगों का सड़कों पर पानी भरने से चलना मुश्किल हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Ebola Virus Treatment Center: 9 साल बाद भी नहीं बना ‘इबोला सेंटर’, बढ़ते खतरे से खुल रही सिस्टम की पोल
देवलापार और पवनी में चोरों का आतंक: 4 दिनों में 3 बड़ी चोरियों से मचा हड़कंप, व्यापारियों में दहशत का माहौल
नागपुर में अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, मनपा को कार्रवाई के आदेश वाले फैसले में सुधार अर्जी पर नोटिस जारी
नागपुर मनपा की लापरवाही: मानसून पूर्व पेड़ों की छंटाई ठप, बिजली तारों तक पहुंचीं शाखाएं, हादसे का डर
पुणे और नासिक में बारिश से तबाही
पुणे में तेज बारिश और आंधी की वजह से 10 साल के एक बच्चे के मौत हो गई। बिजली के खंभे में करेंट आने ने बाद बच्चे ने खंभे को पकड़ लिया था। जिससे करेंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। तो वही नासिक में बुधवार की शाम शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और टहनियां गिर गईं। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पानी भर गया, जिससे यातायात जाम हो गया। गंगापुर रोड, पंचवटी में अमृतधाम और सिडको जैसे इलाको से बिजली गूल हो गई है। ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे छतें उड़ गईं। सिन्नर तालुका के सोनागिरी में बिजली गिरने से 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो हफ्तों से जिले में लगातार बारिश हो रही है।
