Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राडा ने माना कोल्हापुरी चप्पलों की हुई नकल, चैंबर ऑफ कॉमर्स को दिया ये जवाब

फैशन हाउस प्राडा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कोल्हापुरी चप्पलों से प्रेरित होकर अपने फैशन शो के लिए चप्पलें बनाई। प्राडा समूह ने इसका जवाब ‘महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष को लिखकर भेजा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 28, 2025 | 01:00 PM

प्राडा फैशन शोे में कोल्हापुरी चप्पलों की नकल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कोल्हापुरी चप्पलों से मिलती-जुलती चप्पलें बनाने को लेकर आलोचनाओं के बाद इतालवी फैशन हाउस प्राडा ने स्वीकार किया है कि उसने कोल्हापुरी चप्पलों से प्रेरित होकर ये चप्पलें बनाई हैं। प्राडा समूह के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के प्रमुख लोरेंजो बर्टेली ने ‘महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर’ के अध्यक्ष ललित गांधी को लिखे पत्र में कहा, हम स्वीकार करते हैं कि हाल में आयोजित प्राडा मेन्स 2026 फैशन शो में प्रदर्शित सैंडल सदियों पुरानी विरासत वाली पारंपरिक भारतीय हस्तनिर्मित चप्पलों से प्रेरित हैं। हम इस तरह के भारतीय शिल्प कौशल के सांस्कृतिक महत्व को गहराई से पहचानते हैं।

इससे पहले, गांधी ने इस सप्ताह स्प्रिंग-समर 2026 संग्रह के तहत प्राडा की चप्पलों को प्रदर्शित किए जाने पर हुए आक्रोश के बाद बर्टेली को पत्र लिखा था। प्राडा ने अपने शो के नोट्स में चप्पलों को ‘‘चमड़े के सैंडल” बताया, जिसमें भारतीय संबंध का कोई संदर्भ नहीं था। इससे भारत के फैशन समुदाय के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुरी चप्पल के पारंपरिक निर्माताओं में भी नाराजगी पैदा हुई।

कोल्हापुरी चप्पले महाराष्ट्र संस्कृती की पहचान

सम्बंधित ख़बरें

प्याज किसानों के लिए भुजबल का मोर्चा, लिखे 3 बड़े नेताओं को पत्र; संक्रांति से पहले भुगतान की मांग

पुणे-सासवड का सफर अब सिर्फ 25 मिनट में होगा पूरा, 8-लेन पालखी महामार्ग अंतिम चरण में

नांदगांव में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या; कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम

चुनावी प्रचार बना कमाई का जरिया! मुंबई आरटीओ को 4.68 लाख का राजस्व मिला

गांधी ने अपने पत्र में कहा, मैं हाल में पेश पुरुषों के स्प्रिंग/समर 2026 संग्रह से संबंधित मामले की ओर आदरपूर्वक आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं, जिसे 23 जून 2025 को मिलान में प्रदर्शित किया गया था। उन्होंने कहा, यह बात लोगों के ध्यान में आई है कि संग्रह में ऐसे फुटवियर डिजाइन शामिल हैं जो कोल्हापुरी चप्पलों (फुटवियर) से काफी मिलते-जुलते हैं। कोल्हापुरी चप्पल एक पारंपरिक हस्तनिर्मित चमड़े का सैंडल है जिसे 2019 में भारत सरकार ने भौगोलिक संकेत (जीआई) का दर्जा दिया था।

गांधी ने लिखा, कोल्हापुरी चप्पलें महाराष्ट्र और भारत में सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही हैं। ये उत्पाद न केवल क्षेत्रीय पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि वे कोल्हापुर क्षेत्र और आसपास के जिलों के हजारों कारीगरों व परिवारों की आजीविका का सहारा भी हैं। उन्होंने कहा, एक ओर हम इस बात की सराहना करते हैं कि वैश्विक फैशन घराने विविध संस्कृतियों से प्रेरणा ले रहे हैं, दूसरी ओर हम इस बात से चिंतित हैं कि इस विशेष डिजाइन का व्यवसायीकरण बिना किसी मंजूरी, श्रेय या कारीगर समुदायों के साथ सहयोग के किया गया है, जिन्होंने पीढ़ियों से इस विरासत को संरक्षित रखा है।

उन्होंने लिखा, हमें विश्वास है कि प्राडा इस चिंता को सही भावना से देखेगा और उचित प्रतिक्रिया देगा। अपने जवाब में, बर्टेली ने लिखा, कृपया ध्यान दें कि फिलहाल पूरा संग्रह डिजाइन और विकास के शुरुआती चरण में है और किसी भी चीज के उत्पादन या व्यावसायीकरण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, हम जिम्मेदारीपूर्वक उत्पादन, सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने और स्थानीय भारतीय कारीगरों के साथ बातचीत के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पूर्व में अन्य संग्रहों में भी ऐसा किया है ताकि उनके (कारीगरों के) शिल्प की सही पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Prada fashion show copied kolhapuri slippers answer to maharashtra chamber of commerce

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 01:00 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.