-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pooja Khedkar Case Delhi High Court Intrim Protection On Arrest Till September 26
पूजा खेडकर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, 26 सितंबर तक गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को दिए ‘ये’ निर्देश
- Written By: किर्तेश ढोबले
यूपीएससी ने पिछले महीने खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना भी शामिल था।

Year Ender 2024: इस साल सुर्खियों में रहा आईएएस पूजा खेडकर का मामला, UPSC ने ऐसे सिखाया सबक
मुंबई/नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट से बर्खास्त पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने पूजा खेडकर की अंतरिम संरक्षण की अवधि 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। साथ ही अदालत ने पुलिस को मामलें की 10 दिन में विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए है। मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। इससे पहले हाई कोर्ट ने 29 अगस्त को खेडकर को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम संरक्षण की अवधि पांच सितंबर तक के लिए बढ़ा दी थी।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में पूजा खेडकर के दस्तावेज जाली होने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि पूर्व आईएएस परिवीक्षाधीन अधिकारी पूजा खेडकर ने कई प्रकार की दिव्यांगता दिखाने के लिए दो प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे और उसकी जांच से पता चला है कि इनमें से एक दस्तावेज ‘‘जाली’ और ‘‘मनगढ़ंत” हो सकता है।
दिव्यांगता कोटे का लाभ प्राप्त करने का आरोप
आपको पता हो कि खेडकर पर धोखाधड़ी और गलत तरीके से ओबीसी तथा दिव्यांगता कोटे का लाभ प्राप्त करने का आरोप है। एजेंसी ने कहा कि खेडकर ने क्रमशः सिविल सेवा परीक्षा-2022 और सिविल सेवा परीक्षा-2023 के लिए दो दिव्यांगता प्रमाणपत्र जमा किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
टेलीग्राम को दिल्ली हाई कोर्ट से तगड़ा झटका! NEET परीक्षा विवाद के बीच बैन हटाने वाली याचिका खारिज
टेलीग्राम अपराधियों और आतंकियों का अड्डा…दिल्ली हाई कोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, जानें क्या कुछ कहा
BREAKING: बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा टेलीग्राम, आज होगी सुनवाई
यह भी पढ़ें:- पूजा खेडकर की जमानत पर फैसला आज? दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
दिव्यांगता प्रमाणपत्र जाली और मनगढ़ंत होने की आशंका
स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्यापन के बाद, ‘‘जारीकर्ता चिकित्सा प्राधिकरण, अहमदनगर, महाराष्ट्र” ने हालांकि दावा किया है कि ‘लोकोमोटर’ दिव्यांगता, श्रवण दोष और आंखों से कम दिखने संबंधी प्रमाणपत्र ‘‘सिविल सर्जन कार्यालय रिकॉर्ड” के अनुसार जारी नहीं किया गया था और ‘‘दिव्यांगता प्रमाणपत्र के जाली और मनगढ़ंत होने की अधिक आशंका है।
मामले की गहन जांच की आवश्यकता
यूपीएससी ने पिछले महीने खेडकर के खिलाफ कई कार्रवाई शुरू की थी, जिसमें फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। यहां की एक सत्र अदालत ने एक अगस्त को खेडकर को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनकी ‘‘गहन जांच की आवश्यकता है”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pooja khedkar case delhi high court intrim protection on arrest till september 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMधार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
Jun 25, 2026 | 08:27 PMइंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
Jun 25, 2026 | 08:24 PMAgra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM














