नवी मुंबई में चल रहे अवैध डांस बार पर चला पुलिस का हंटर; 40 महिलाएं रेस्क्यू, बार मालिक लपेटे में
वाशी स्थित 'द रेस' डांस बार बिना परमिशन से चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर बार से 40 महिलाओं को रेस्क्यू किया है।
- Written By: सोनाली चावरे
नवी मुंबई में अवैध डांस बार पर पुलिस की छापेमारी ( photo credit; social media)
नवी मुंबई: वाशी इलाके में स्थित ‘द रेस’ नामक अवैध डांस बार पर बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के स्पष्ट निर्देशों के चलते की गई। बार बिना परमिशन के रात 12 बजे के बाद भी चालू था। जब पुलिस ने छापा मारा, उस समय तेज आवाज में गाने बज रहे थे। कुछ महिलाएं अश्लील कपड़ों में ग्राहकों के सामने अश्लील हाव-भाव के साथ डांस कर रही थी।
46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस कार्रवाई के दौरान 40 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा, 6 बार वेटरों सहित कुल 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में बार मालिक, प्रबंधक और अन्य संबंधित लोगों पर अवैध धंधा चलाने, अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा देने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस शांत, बीजेपी ‘वेट एंड वॉच’ मोड में; निर्विरोध चुनाव की चर्चा तेज
छत्रपति संभाजीनगर: अतिरिक्त शिक्षकों का जिप स्कूलों में होगा समायोजन; निजी कोचिंग पर नियंत्रण की भी उठी मांग
ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
अवैध गतिविधियों पर रोक
यह कार्रवाई राज्य सरकार की अश्लीलता पर कठोर नियंत्रण की नीति के अनुरूप की गई है। समाज के नैतिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में यह कदम उठाए जा रहे हैं। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की दृढ़ भूमिका और प्रभावी कार्यशैली के चलते इस प्रकार की अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह मुहिम आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
बता दें, मुंबई में डांस बार पर पहली बार अप्रैल 2005 में प्रतिबंध लगाया गया था। एक अनुमान के मुताबिक, उस समय शहर में 700 से ज्यादा डांस बार चल रहे थे। हालांकि, उनमें से सिर्फ आधे ही लाइसेंस के साथ चल रहे थे। पूरे मुंबई में डांस बार की संख्या महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों के बार से ज्यादा है।
