- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pimpri Chinchwad Drain Cleaning Encroachment Removal Monsoon Prep
Pimpri Chinchwad में नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, मानसून से पहले बड़ी कार्रवाई
Pimpri Chinchwad में मानसून से पहले नालों पर अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान तेज किया गया है। प्रशासन ने जलभराव से बचने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। मनपा ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Pimpri Chinchwad Drain Cleaning: पिंपरी-चिंचवड़ शहर, विशेष रूप से एमआईडीसी क्षेत्र में प्राकृतिक नालों पर बढ़ते अतिक्रमण और गंदगी के कारण हर साल मानसून में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका प्रशासन ने इस वर्ष समय रहते व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। मनपा आयुक्त डॉ विजय सूर्यवंशी ने संबंधित अधिकारियों और एमआईडीसी प्रतिनिधियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि नालों पर किए गए सभी अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं और प्राकृतिक जल प्रवाह को बहाल किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और बंद पड़े नालों को पुनः चालू करें, ताकि वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज
पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
कल्याण में 20 साल से गटर संकट, गंदे पानी और बदबू के बीच जीने को मजबूर 400 लोग
प्राकृतिक नालों को बंद कर दिया गया हाल ही में आयोजित एक मनपा उच्च स्तरीय बैठक में एमआईडीसी क्षेत्र के नालों की स्थिति और मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में यह सामने आया कि कई कंपनियों ने पुराने नक्शों में दर्ज प्राकृतिक नालों को बंद कर दिया है या उन पर अवैध निर्माण कर लिया है।
Pimpri Chinchwad मनपा ने जतायी नाराजगी
इस पर प्रशासन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमण न केवल नागरिकों, बल्कि उद्योगों के लिए भी नुकसानदायक हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बंद किए गए नालों और जलजमाव वाले स्थानों की सूची तैयार की जाए, जहां संभव हो, वहां नालों की मूल संरचना को बहाल किया जाए और जहां यह संभव न हो, वहां वैकल्पिक स्टॉर्म वॉटर लाइन बिछाई जाए। साथ ही, एमआईडीसी की खाली जमीनों और आरक्षित भूखंडों पर सक्रिय भू-माफिया पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम शुरू
इसी के साथ, महानगर पालिका ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम भी युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, शहर में कुल 145 प्राकृतिक नाले हैं, जिनकी लंबाई लगभग 100 किलोमीटर है और चौड़ाई 2 से 11 मीटर तक है। इनमें से 143 नालों की सफाई का कार्य जारी है, जिसमें अब तक लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
पवना, मुला और इंद्रायणी नदियों में गिरता है पानी
- ये नाले पवना, मुला और इंद्रायणी नदियों में मिलते हैं, लेकिन खुले होने के कारण इनमें प्लास्टिक, कचरा और मलबा जमा हो जाता है, जिससे जल प्रवाह बाधित होता है।
- परिणामस्वरूप, बारिश के दौरान पानी सड़कों, दुकानों और घरों में घुस जाता है। पिछले वर्ष चिखली, रूपीनगर, पिपले गुरव, सांगवी, दापोडी और चिंचवड जैसे इलाकों में भारी जलभराव हुआ था, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा था।
- इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्वास्थ्य, सिविल और क्षेत्रीय विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सफाई कार्य के लिए मशीनों के साथ-साथ श्रमिकों की भी सहायता ली जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Pune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
नालों पर अतिक्रमण बना बड़ी चुनौती
नालों की सफाई केवल औपचारिकता न हो, बल्कि गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी की जाए। कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें भी ली जा रही हैं। मई में संभावित प्री-मानसून बारिश से पहले सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
– डॉ विजय सूर्यवंशी, मनपा आयुक्त
Pimpri chinchwad drain cleaning encroachment removal monsoon prep
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज
May 13, 2026 | 03:06 PMApara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
May 13, 2026 | 03:06 PMनागपुर में प्रदूषण पर सख्ती, बिना शुद्धिकरण नदी में छोड़ा जा रहा गंदा पानी; दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश
May 13, 2026 | 02:55 PMपुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार की कंपनी को भरना ही होगा 23 करोड़ का भारी जुर्माना; जानें क्या है पूरा मामला
May 13, 2026 | 02:53 PMअकोला में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बिजली की मांग में 30% का उछाल; ट्रिपिंग और लोड बढ़ने से नागरिक बेहाल
May 13, 2026 | 02:53 PMदिशा पाटनी की वजह से टूटा Mouni Roy और सूरज नांबियार का रिश्ता ! सोशल मीडिया पर तेज हुई अफवाहें
May 13, 2026 | 02:46 PMNEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM












