नागपुर के बुटीबोरी MIDC में बड़ा हादसा! अवादा कंपनी का टैंक टावर गिरा, कई मजदूर दबे होने की आशंका

Nagpur MIDC Accident: नागपुर के बुटीबोरी MIDC में अवादा कंपनी का टैंक टावर गिर गया। गिरे हुए टावर में कुछ मज़दूरों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है।
Nagpur Butibori Avada Company Tank Tower Collapse
अवाडा कंपनी में हादसे की तस्वीरें (सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Avaada Company Tank Tower Collapse: नागपुर के बुटीबोरी MIDC इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। अवादा कंपनी के परिसर में एक टैंक टावर अचानक गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं हादसे के वक्त टावर के आसपास काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे में फंसने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मलबा हटाने का काम पूरी तेजी से चल रहा है और अधिकारी सभी संभावित जोखिमों पर नजर बनाए हुए हैं।

बचाव कार्य जारी

हादसे के कारण इलाके में
अफरा-तफरी मची हुई है। पास-पड़ोस के लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारियों के साथ स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बचाव टीमों ने मलबे में फंसे होने की संभावना को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने इलाके को तुरंत सील कर दिया है और बाहर के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हादसे के कारण MIDC क्षेत्र में काम प्रभावित हुआ है, और स्थानीय प्रशासन ने मजदूरों की सुरक्षा और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी है।

टैंक टावर का निर्माण कार्य जारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अवादा कंपनी में सोलर पैनल और संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान, जब एक ऊंचे टैंक टावर का निर्माण चल रहा था, तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पूरा टावर ज़ोरदार धमाके के साथ गिर गया। टावर गिरने से पूरे इलाके में धूल और मलबे के बादल फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया।

मलबे के नीचे मजदूरों के फंसे होने की आशंका

हादसे के समय प्रोजेक्ट साइट पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। शक है कि टावर के पास काम कर रहे कुछ मजदूर सीधे मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची। भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, और फंसे हुए मज़दूरों को सुरक्षित निकालने की ज़ोरदार कोशिशें की जा रही हैं। इस बीच, प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों से बेवजह भीड़ न लगाने की अपील की है। मौके पर मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं ताकि घायलों को तुरंत इलाज दिया जा सके।