‘माझी वसुंधरा’ अभियान में PCMC अव्वल, मिला राज्य में शीर्ष स्थान
- Written By: प्रभाकर दुबे
पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के ‘माझी वसुंधरा’ अभियान (Majhi Vasundhara Campaign) में अमृत श्रेणी के साथ-साथ हरित आवरण और जैव विविधता श्रेणियों में सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पुरस्कार में अमृत समूह में शीर्ष रैंक के लिए 8 करोड़ रुपए नकद और प्रमाण पत्र और जैव विविधता श्रेणी में उच्चतम प्रदर्शन के लिए 2 करोड़ रुपए कैश और प्रमाण पत्र शामिल हैं। इस अभियान में पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) तीसरे स्थान पर है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, राज्य के आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे की उपस्थिति में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक शेखर सिंह ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार स्वीकार किया।
तीसरा रैंक पुरस्कार भी मिला
हाल ही में महानगरपालिका को साइकलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ब्लूमबर्ग पहल से वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसे महाराष्ट्र सरकार के राजीव गांधी गतिमानता अभियान में राज्य में पहली रैंक और शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिक प्रशासन के विभिन्न पहलुओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तीसरा रैंक पुरस्कार भी मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
पिंपरी-चिंचवड़: 4500 करोड़ के कर्ज में डूबी PCMC में वीआईपी शौक पर खर्च, नियमों से महंगी गाड़ियां खरीदी
पुरस्कार मिलने पर कमिश्नर ने कहा ये बड़ी बात
शहर का विकास करते हुए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना समय की मांग है और इस उद्देश्य के लिए महानगरपालिका ने हमेशा विभिन्न गतिविधियों को लागू किया है। इसमें नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ नगर निगम के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कमिश्नर और प्रशासक शेखर सिंह ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि शहर को राज्य द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और यह सम्मान वास्तव में शहरवासियों का सम्मान है। राज्य में ‘माझी वसुंधरा’ अभियान 3.0 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू किया गया। इस अभियान में एक लाख से अधिक आबादी वाले कुल 43 अमृत नगर बनाए गए। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले इन शहरों में पिंपरी- चिंचवड़ महानगरपालिका को टॉप रैंक मिली है।
अभियान में अमृत नगरों के लिए तरह-तरह से अंक निर्धारित
अभियान में अमृत नगरों के लिए तरह-तरह से अंक निर्धारित किए गए। इनमें शहरी हरित आवरण और जैव विविधता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण और पुनरोद्धार, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों का प्रचार और उपयोग, सौर ऊर्जा का उपयोग, बायोगैस का उपयोग, अभियान प्रचार और प्रसार, पर्यावरण दूतों की नियुक्ति, पर्यावरण में नागरिक भागीदारी शामिल हैं। अभियान, माई वसुंधरा 1.0 और 2.0 में लगाए गए पेड़ों की संख्या और पूर्णता शामिल थी। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका ने इस श्रेणी में सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है।
