

Vasai Virar Municipal Corporation Water Crisis : पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के तांडव ने वसई-विरार शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। बारिश के कारण पालघर स्थित प्रमुख वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिसके चलते लगातार दूसरे दिन भी पूरे वसई-विरार शहर में नल सूखे रहे। पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए तरस रहे नागरिकों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है।
वहीं, आपदा की इस स्थिति का फायदा उठाकर टैंकर माफिया सक्रिय हो गए हैं और कई इलाकों में मनमाने दामों पर पानी के टैंकर बेचे जा रहे हैं। चरण 1 व 3 तथा एमएमआरडीए सूर्य योजना' के जरिए लगभग 37 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि पिछले 3-4 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते कवाडसा स्थित सूर्यनगर जल शोधन संयंत्र, मसावन पंपिंग स्टेशन और धुकतान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
इसका सीधा असर पूरे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है। गुरुवार को दिनभर पानी न आने के बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद थी, लेकिन बिजली की आंख मिचौली के कारण संकट और गहरा गया।
वसई गृहिणी सोमाली सिंह ने बाताया की हर साल मानसून में पंपिंग स्टेशन में पानी को तरसते हैं। नगर निगम को सिर्फ अस्थायी लीपापोती करने के बजाय पंपिंग स्टेशन को ऊंचाई पर स्थापित करने और वैकल्पिक बिजली व्यवस्था जैसे स्थायी तकनीकी उपाय करने चाहिए।
स्थानीय निवासी मरीना रोड्रिग्स ने बाताया की मनपा प्रशासन की तरफ से पानी 66 कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे हम पानी का भंडारण नहीं कर सके। शुक्रवार को बहुत कम दबाव से पानी आया, जो दैनिक जरूरतों के लिए भी नाकाफी था।
शैला गायकवाड़ हम ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। कल की तुलना में आज पानी बेहद कम दबाव में मिला। घरों में जमा पानी खत्म हो चुका है, जिससे खाना बनाने और बुजुर्गों की देखभाल में भारी समस्या हो रही है।
जलापूर्ति विभाग वसई-विरार मनपा सुरेंद्र ठाकरे ने बाताया की बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन तकनीकी खराबी, नालियों में रुकावट और कंडेंसर फटने से बार-बार रुकावट आ रही है। बिजली आने पर भी 10-15 मिनट से ज्यादा टिक नहीं पा रही है। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ का पानी कम होते ही बिजली लाइनों का निरीक्षण कर आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।