Palghar: बदहाल सड़कों और झूठे वादों से जनता परेशान, हितेंद्र ठाकुर बोले- बविआ को फिर मौका देगी जनता
Maharashtra News: वसई-विरार शहर की बदहाल सड़कों और विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज़ जनता ने इस बार फिर बहुजन विकास आघाड़ी को मनपा की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, ऐसा दावा हितेंद्र ठाकुर ने किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
हितेंद्र ठाकुर (सौ. सोशल मीडिया X )
Vasai Virar News In Hindi: बहुजन विकास आघाड़ी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय मतदाताओं पर मुझे पूरा भरोसा हैं। वर्तमान में शहर की स्थिति को देखते हुए यहां की जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि, इस बार भी वसई-विरार मनपा में बविआ का ही महापौर बैठाना है।
यह बातें बहुजन विकास आघाड़ी के संस्थापक एवं पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ने एक बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष बारिश में शहर की सड़कों पर हुए गड्डों से कई लोगों की जान चली गई। शहर की बदहाल सड़कों पर हुए गड्डों और टूटी फूटी सड़कों की वजह से अक्सर लोग चोटिल हो रहें हैं।
वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र की सड़के बारिश की वजह से एकदम दयनीय हो गई हैं। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी इन सड़को की मरम्मत अभी तक पूर्ण रूप से नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि इन टूटी फूटी सड़कों का गणपति, नवरात्रि पर्व के दौरान भी मरम्मत नहीं किया गया। आज भी शहर की ज्यादातर सड़कों पर गड्डों की भरमार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Vadhvan Port को 76,220 करोड़ की मंजूरी, हाईवे कनेक्टिविटी से मिलेगा बड़ा बूस्ट
Vasai Virar में टीबी का खतरा बढ़ा, सवा साल में 6,735 मरीज और 160 मौतें
Vasai Virar: नायगांव क्षेत्र में अवैध आरएमसी प्लांट पर सवाल, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे संदेह
Palghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
श्रेय लेने की मची है होड़
स्थानीय जनप्रतिनिधि कहते है कि शहर का विकास हो रहा है। जबकि हकीकत में देखा जाए तो शहर कि हालात अति दयनीय हो गई है। विधानसभा चुनाव होकर लगभग 14 महीने बीत गए हैं। लेकिन क्षेत्र से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने एक भी काम नहीं किया है।
यहां केवल सोशल मिडिया पर श्रेय लेने की होड़ मची हुई हैं। चुनाव आते ही बाहर से बड़े-बड़े नेता, मंत्री, विधायक वसई-विरार में चुनाव प्रचार के दौरान आते हैं और झूठे वादे कर मतदाताओं को गुमराह करते हैं और चुनाव खत्म होते ही वसई-विरार में फिर उनकी एक झलक भी दिखाई नहीं देती।
ये भी पढ़ें :- Solapur में पिता बना कातिल, मामूली विवाद में जुड़वां बच्चों को कुएं में फेंका
नहीं किया गया विकास से संबंधित कोई भी कार्य
- उन्होंने कहा कि बीते चुनाव से वसई-विरार शहर की जनता अब समझ गई हैं। लेकिन, अब ऐसे जुमले बाजों के झांसे में यहां की जनता नहीं आने वाली है,क्योंकि वसई विरार की जनता ने लोकसभा और विधानसभा में इन्हें मौका देकर देख लिया है।
- क्योंकि इन्होंने इतने दिनों में एक भी विकास कार्य नहीं किया है। अब शहर की जनता को समझ में आ गया है कि ये केवल झूठे वादे करने वाले लोग हैं।
- वसई-विरार शहर मनपा के इस चुनाव में शहर की जनता ने पूरा मन बना लिया है। कि इस बार पुनः वसई-विरार शहर मनपा में बहुजन विकास आघाडी के नगरसेवकों को ही चुनना है।
- शहर के मतदाता अब यह समझ गए हैं कि वसई-विरार शहर का सर्वांगीण विकास केवल बहुजन विकास आघाड़ी ही कर सकती है।
