खुद को ‘महादेव’ और महिला को ‘पार्वती’ बताकर किया दुष्कर्म; पालघर का ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य पुणे से गिरफ्तार
Palghar Baba Arrested: महाराष्ट्र के पालघर का स्वयंभू बाबा ऋषिकेश वैद्य गिरफ्तार। खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर महिला से किया बलात्कार और अश्लील फोटो के जरिए किया ब्लैकमेल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: आकाश मसने
दुष्कर्म का आरोपी बाबा ऋषिकेश वैद्य (सोर्स: सोाल मीडिया)
Palghar Baba Rishikesh Vaidya Arrest: महाराष्ट्र में धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का शोषण करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ताजा मामला पालघर जिले का है, जहाँ खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक स्वयंभू बाबा, ऋषिकेश वैद्य (40) को पुणे पुलिस ने बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को पुणे के पिंपरी इलाके से पकड़ा गया।
फेसबुक से शुरू हुई थी जान-पहचान
पुलिस जांच में सामने आया है कि 35 वर्षीय पीड़िता और आरोपी ऋषिकेश वैद्य की मुलाकात साल 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। आरोपी पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन चलाता है। धीरे-धीरे उसने महिला का विश्वास जीता और उसे अपने जाल में फँसा लिया।
‘तुम मेरी पार्वती हो’ कहकर नशीला पदार्थ पिलाया
दर्ज प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, दिसंबर 2023 में वैद्य महिला से मिलने पुणे पहुंचा। वहां उसने महिला को अपनी बातों में उलझाया और दावा किया कि वह साक्षात ‘महादेव’ का अवतार है और वह उसकी ‘पार्वती’ है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहाँ उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग और गिरफ्तारी
घटना के बाद आरोपी ने उन तस्वीरों के आधार पर महिला को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसने मई 2024 में फिर से महिला का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। महिला डरी हुई थी, लेकिन हाल ही में नासिक में एक अन्य ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उसने साहस जुटाया और पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…
जीरो एफआईआर और पुलिस की कार्रवाई
चूंकि घटना पुणे में हुई थी, इसलिए वसई के मानिकपुर पुलिस स्टेशन ने ‘जीरो प्राथमिकी’ दर्ज की और मामले को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया। पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई थीं। सटीक सूचना के आधार पर उसे पिंपरी से गिरफ्तार कर लिया गया है।”
हालांकि, गिरफ्तारी से पहले आरोपी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुद को निर्दोष बताया और आरोपों को झूठा करार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
