नालासोपारा में नकली शराब का फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल जब्त
Palghar News: पालघर जिले के नालासोपारा में क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने छापा मारकर 12 लाख की नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी। 368 बोतलें और केमिकल मिक्सचर जब्त की गई। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: आकाश मसने
नालासोपारा में जब्त नकली शराब (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nalasopara Fake Liquor Factory Raid: पालघर जिले के नालासोपारा में नकली शराब बनाई और बेची जाने की सूचना पर अपराध शाखा यूनिट 2 की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये की नकली शराब और अन्य सामान जब्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वसई विरार शहर में कई तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां सामने आ रही हैं। इनमें अब गैर-कानूनी और नकली शराब की बिक्री का मामला भी सामने आने लगा है।
हाल ही में नालासोपारा पूर्व के संतोष भवन में साईधाम ठाकुर नगर चाली में एक गैर-कानूनी शराब बनाने की फैक्ट्री लगाई गई थी। जिसकी सूचना एक मुखबिर के माध्यम से अपराध शाखा यूनिट 2 की टीम को मिली। उक्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमार कार्रवाई की।
इस दौरान टीम ने मौके से धर्मराज बाबूलाल निषाद (55) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के उक्त नकली शराब और अन्य सामान जब्त किया गया है। इस संबंध में तुलिंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा यूनिट 2 के पुलिस इंस्पेक्टर अविराज कुराडे की टीम ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
छिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
पालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
पालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
महाराष्ट्र में भूकंप से दहशत! नासिक में लगातार 4 झटके और पालघर में 3.1 तीव्रता की हलचल; घरों से बाहर निकले लोग
368 बोतल शराब जब्त
जब्त की गई शराब में नामी कंपनियों की 368 बोतल शराब और उनकी पैकिंग मिली, जिसमें प्रीमियम व्हिस्की-90, डॉ. डैन चॉइस माल्ट व्हिस्की, रॉयल्स इम्पैक्ट व्हिस्की, मैकडॉवेल्स नंबर 1, इंपीरियल ब्लू की बोतलें शामिल हैं। साथ ही, शराब में मिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला 200 एमएल केमिकल मिक्सचर भी जब्त किया गया है।
यह भी पढ़ें:- साइबर फ्रॉड ने मुंबई को झकझोरा, 5 साल की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, हर उम्र का व्यक्ति फंसा
ऐसे बन रही थी नकली शराब
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडे ने बताया है कि नालासोपारा में चल रहीं फैक्ट्री में दीव-दमन-गोवा राज्यों से सस्ती शराब लाकर उसमें केमिकल मिलाकर, महंगी कंपनियों की बोतलों में भरकर और उसे ऊंचे दाम पर बेचकर नकली शराब तैयार की जा रही थी।
