पालघर के तारापुर MIDC में 3 जोरदार धमाके, स्टील कंपनी में 3 मजदूर घायल

Maharashtra MIDC Blast: बोईसर की तारापुर एमआईडीसी में विराज प्रोफाइल्स कंपनी में 3 जोरदार धमाके हुए और 3 मजदूर घायल हो गए। वहीं भगेरिया केमिकल से गैस रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली।
3 massive explosions at Tarapur MIDC in Palghar; 3 workers injured at a steel company
पालघर तारापुर एमआईडीसी धमाकासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Industrial Safety: तारापुर एमआईडीसी में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बोईसर स्थित एक स्टील कंपनी में सोमवार सुबह एक के बाद एक तीन जोरदार धमाके हुए। लगातार हुए विस्फोटों से पूरा बोईसर इलाका दहल गया। हादसे के समय कंपनी में करीब 100 से 150 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट में तीन मजदूर घायल हुए हैं।

मुख्य फर्नेस टैंक में हुआ धमाका

जानकारी के मुताबिक, विराज प्रोफाइल्स के एसएमएस-1 प्लांट में स्क्रैप पिघलाकर स्टील बनाने का काम होता है। सुबह पहली शिफ्ट शुरू होने के कुछ ही देर बाद मुख्य फर्नेस टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। इसके बाद लगातार दो और धमाके हुए। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कारखाने की लोहे की चादरें उड़कर दूर जा गिरीं।

तीन मजदूर घायल, संख्या बढ़ने की आशंका

हादसे में तीन मजदूर घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। शुरुआती जानकारी में घायलों की संख्या तीन बताई गई है, हालांकि संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

भगेरिया केमिकल में गैस रिसाव

इसी बीच बोईसर में भगेरिया केमिकल से गैस रिसाव की एक अन्य घटना सामने आई है। जिला प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें रिसाव रोकने के प्रयास में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि गैस का रिसाव अभी भी जारी है।

3 massive explosions at Tarapur MIDC in Palghar; 3 workers injured at a steel company
महाराष्ट्र SIR: 2.07 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं, रोहित पवार ने उठाए सवाल

सफेद धुंध से बढ़ी दहशत

गैस रिसाव के कारण बोईसर शहर के कुछ हिस्सों में सफेद धुंध जैसी चादर दिखाई देने की बात सामने आई है। हवा की दिशा में आने वाले रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से एहतियातन नाकाबंदी भी की गई है।

लगातार सामने आई दोनों घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com