अर्नाला समुद्र तट पर विशाल व्हेल मछली मृत मिली, देखने पहुंचे लोग
अर्नाला के तट पर एक विशाल मृत व्हेल पाई गई है। यह मामला स्थानीय मछुआरों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस बीच इस विशालकाय व्हेल को देखने के लिए इलाके के नागरिकों की भी भीड़ उमड़ती नजर आई।
- Written By: आकाश मसने
अर्नाला समुद्र किनारे विशालकाय व्हेल मछली मृत अवस्था में मिली।
पालघर: अर्नाला के तट पर एक विशाल मृत व्हेल पाई गई है। यह मामला स्थानीय मछुआरों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस बीच इस विशालकाय व्हेल को देखने के लिए इलाके के नागरिकों की भी भीड़ उमड़ती नजर आई।
पालघर जिले के विरार में अर्नाला किले के पास समुद्र तट पर एक बड़ी व्हेल मृत मिली। व्हेल ज्वार के साथ गहरे समुद्र से बहकर ऊपर आ गई है। गहरे समुद्र की यह विशाल मछली 25 फीट से अधिक लंबी है। यह विशाल मछली अरनाला किले के दक्षिण में हनुमंत बुरुजा के नीचे पाई गई है।समुद्र तट पर दफनाया जाएगा। पता चला है कि यह व्हेल वयस्क है और सबसे बड़ी मछली प्रजातियों में से एक है। बताया जा रहा है कि अर्नाला मरीन पुलिस और राजस्व प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से मृत व्हेल को समुद्र तट पर दफनाया जाएगा।
मौत का कारण पता लगाने जांच करेगा विभाग
व्हेल एक समुद्री स्तनपायी है और इसे सबसे बड़ी मछली के रूप में जाना जाता है। वन विभाग मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेगा साथ ही इस बात की जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मछली मृत अवस्था में किनारे क्यों आ गई। उधर इस मछली के मिलने के बाद अर्नाला के ग्रामीण मछली को देखने के लिए उमड़ पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
व्हेल का मृत शरीर भी काफी खतरनाक होता है और यह एक बम विस्फोट की तरह कई लोगों की जान भी ले सकता है। मरने के बाद व्हेल की बॉडी के पास जाना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
जानिए, क्यों व्हेल की बॉडी है खतरनाक?
जब व्हेल मछलियां मरती हैं तो उनमें से कुछ समुद्र के तट तक बहकर आ जाती हैं। इनमें विस्फोट होने की वजह से ये फट जाती हैं, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मरने के कुछ दिन बाद व्हेल के शरीर के अंग शरीर के अंदर ही डिकम्पोज होने लगते हैं। जिससे गैस बनने लगती है, लेकिन व्हेल की बाहरी परत यानी उसकी चमड़ी काफी मजबूत होती है, जिस वजह से ये जैसें शरीर से गैसें नहीं पाती हैं। ऐसे में जब ये गैस ज्यादा बढ़ जाती है तो चमड़ी को फाड़कर बाहर निकलती हैं, इसलिए हमेशा व्हेल की बॉडी में कट कर दिए जाते हैं ताकि गैस निकलती रहे।
