Palghar Nanivali Bike Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
Palghar Nanivali Bike Accident Two Young Died: पालघर के नानिवली में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल और पेड़ से टकरा गई। हादसे में 15 वर्षीय छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
सड़क हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Palghar Nanivali Bike Accident Death News: पालघर जिले के नानिवली इलाके से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सुबह के समय हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय वैभव लहांगे, जो आठवीं कक्षा का छात्र था, अपने रिश्तेदार नितिन वरठा के साथ एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया।
इलेक्ट्रिक सोलर पोल से टकराई गाड़ी
अनियंत्रित बाइक पहले सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक सोलर पोल से जा टकराई और उसके बाद एक पेड़ से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में वैभव लहांगे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल नितिन वरठा को गहरा मानसिक आघात लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Navi Mumbai Educity Project: विदेश की 10 यूनिवर्सिटी एक कैंपस में, नवी मुंबई बनेगा ‘एजुकेशनल कैपिटल’
Saloni Kabadi Success News: व्हीलचेयर पर परीक्षा देकर रचा इतिहास, शाहपुर की सलोनी की जिद ने दिलाई बड़ी सफलता
Maharashtra Lakhpati Didi Yojana: महाराष्ट्र में बनेंगी पहली 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
प्रमोद महाजन की हत्या को 20 बरस गुजर गए, क्या हुआ था उस दिन? जानें हत्याकांड की पूरी कहानी
🚨 महाराष्ट्र के पालघर (नानिवली) में देर रात भीषण सड़क हादसा।
👉 शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्त बाइक पर सवार थे।
👉 तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी।
👉 बाइक पहले इलेक्ट्रिक सोलर पोल से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। pic.twitter.com/HD9Akz3yUh — Accident Prevention & Research Organization (@apron_india) May 1, 2026
दोस्त की मौत की खबर सुनते ही निकले प्राण
जानकारी के मुताबिक, अपने दोस्त की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सका और उसकी भी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Pune Expressway Missing Link: मिसिंग लिंक पर लगे जाम से छुटकारा, यात्रियों के लिए खोला रास्ता
घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाइक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि तेज रफ्तार न केवल जानलेवा होती है।
