राहुल गांधी को अलग से जवाब देने की जरूरत नहीं है, CM फडणवीस बोले- दिल्ली में मिट जाएगा कांग्रेस का नामोनिशान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राहुल गांधी के हाल ही के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के लगाए आरोपों का मुंडतोड़ जवाब भी दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
राहुल गांधी को फडणवीस का जवाब (सौजन्य-एएनआई)
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य की मतदाता सूची में अनियमितताओं से संबंधित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आरोप शुक्रवार को खारिज कर दिया और कहा कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की आसन्न हार को देखते हुए यह दावा किया है।
फडणवीस ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी को आत्मचिंतन करने की जरूरत है, अन्यथा कांग्रेस का पुनरुद्धार नहीं हो पाएगा। तीन विपक्षी दलों द्वारा महाराष्ट्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद सीएम ने कहा, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार को भांपकर राहुल गांधी ये दावे कर रहे हैं।
देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना
राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “चुनाव आयोग ने सभी सवालों का जवाब दिया हुआ है। राहुल गांधी कवर फायरिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद उनकी पार्टी का दिल्ली में नाम और निशान समाप्त होने वाला है। उस दिन क्या बोलना, कैसे एक नया नैरेटिव तैयार करना, वह उसी की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी अपनी हार का आत्मचिंतन करें।”
सम्बंधित ख़बरें
महाआवास अभियान में अकोला चमका; राज्यस्तर पर मिले तीन पुरस्कार, पातुर तालुका को मिला पूरे सूबे में प्रथम स्थान
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
महाराष्ट्र में नए बी-फार्मेसी और डी-फार्मेसी कॉलेजों पर 2031 तक रोक, सरकार का बड़ा फैसला
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
#WATCH राहुल गांधी के आरोपों पर महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "चुनाव आयोग ने सभी सवालों का जवाब दिया हुआ है। राहुल गांधी कवर फायरिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि 8 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद उनकी पार्टी का दिल्ली में नाम और निशान समाप्त होने वाला है। उस… pic.twitter.com/5YbNZYcQGL — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना आठ फरवरी को होगी। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में 2024 में 6 महीने के अंतराल पर हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कुल 39 लाख मतदाता जोड़े गए।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हिमाचल की जनसंख्या की आबादी के बराबर
शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) नेताओं के साथ दिल्ली में गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में जोड़े गए मतदाताओं की कुल संख्या हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य की आबादी के बराबर है। उन्होंने आयोग से मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराने और इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया। फडणवीस ने कहा कि आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के बारे में सभी सवालों के जवाब पहले ही दे दिए हैं।
