Nitesh Rane (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nitesh Rane Statement On Mumbra: कट्टर हिन्दुत्ववादी की छवि वाले राज्य के मत्स्य एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर सनातन धर्म की खिलाफत करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुंब्रा-कलवा इलाके को हरा-भरा बनाने वालों का सपना कभी साकार नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मुंब्रा किसी के अब्बा का नहीं है, बल्कि यह हमारे हिंदू राष्ट्र में ‘मुंब्रादेवी’ का इलाका है। जैसे हमने इस्लामपुर को ‘ईश्वरपुर’ बनाया, वैसे ही हम जल्द ही मुंब्रा का अधिकृत नाम ‘मुंब्रादेवी’ करके यहां हिंदू पहचान फिर से स्थापित करेंगे।
सकल हिंदू समाज, मुंब्रा आयोजित छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या पुण्यतिथीनिमित्त अभिवादन व पुष्पांजली कार्यक्रमास उपस्थित राहून उपस्थितांना संबोधित केले. या प्रसंगी टिपलेली काही क्षणचित्रे… pic.twitter.com/SXaY0v3I6l — Nitesh Rane (@NiteshNRane) April 4, 2026
मुंब्रा के शीलफाटा नाका पर सकल हिंदू समाज की तरफ से छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित अभिवादन कार्यक्रम में मंत्री राणे ने कहा कि हम लव जिहाद विरोधी कानून लाए हैं। यदि अब किसी शाहरुख या आमिर ने हमारी हिंदू बहन की तरफ टेढ़ी नजर से देखा, तो उन्हें सात साल के लिए जेल जाना पड़ेगा। उन्हें वहां एक साधारण साबुन भी उठाने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय विधायक जितेंद्र आव्हाड पर भी जमकर हमला बोला। इस अवसर पर राणे ने कहा कि मैं किसी गोल-टोपी या दाढ़ी वाले के वोट से विधायक या मंत्री नहीं बना हूं। मैं यहां हिंदू समुदाय के आशीर्वाद से खड़ा हूं। हमें उनके पांच वोटों की चिंता नहीं है, क्योंकि उनके पांच वोटों के बदले में, हमारे हिंदू समुदाय में हमें 50 वोट देने की ताकत है।
मंत्री Nitesh Rane ने कहा कि हिंदू समुदाय को डराने की कोशिश मत करो। अगर हमारी तीसरी आंख खुल गई, तो हम यह पक्का करेंगे कि शुक्रवार को तुम्हारे ‘सिलेंडर’ भी ऊपर न आएं। यह देवाभाऊ का महाराष्ट्र है, ‘घुसेगा भी और मारेगा भी’, उन्होंने यह चेतावनी भी दी।
मंत्री Nitesh Rane ने जिहादी सोच और हिंदू विरोधी ताकतों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते रहते हैं। ऐसी बिगड़ी हुई सोच मदरसों से निकलती है।
उन्होंने कहा कि मदरसों में बैठकर कोई डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनता, वहां सिर्फ आतंकवादी बनते हैं। अब ऐसे सभी मदरसों पर ताला लगाने और इन आतंकवादियों को बाहर निकालने का समय आ गया है। राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून के बाद अगला नंबर मदरसों का होगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
सभा को संबोधित करते हुए जैन मुनि निलेशचंद्र ने कहा कि एमआईएम प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील जैसे लोगों की तरफ से मुंब्रा को हरा बनाने की बातें की जाती है। ‘मुंब्रा’ नाम में ‘देवी’ शब्द जोड़ दीजिए “मुंब्रा देवी हो जाएगा। अगर एक बार देवी जागृत हो गई, तो किसी की हिम्मत नहीं होगी मुंब्रा को हरा बनाने की। उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि हमें नितेश राणे मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में चाहिए, क्योंकि नितेश राणे के विचार बालासाहेब ठाकरे की तरह ज्वलंत और प्रखर है।