Mumbai में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 4 लाख तक की कीमत के सिलेंडर जब्त
Mumbai के एंटॉप हिल में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने 31 सिलेंडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जो फर्जी ग्राहकों के नाम पर अवैध स्टॉक जमा कर रहा था।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Mumbai Gas Cylinder Black Marketing: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का ताजा मामला एंटॉप हिल इलाके से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एंटॉप हिल इलाके के सेक्टर 02 के पास एक टेम्पो (MH01.CQ.2481) में भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी हो रही है।
जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी, तो वहां ‘ऑनेस्टी गैस एजेंसी’ का 25 वर्षीय मैनेजर सोहेल खान पकड़ा गया। टेम्पो की तलाशी लेने पर एचपीसीएल कंपनी के 31 कमर्शियल सिलेंडर बरामद हुए, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े जाने पर सोहेल ने पुलिस को गुमराह करने की हर मुमकिन कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
मुनाफे की भूख और कालाबाजारी का खेल
उसने 23 फर्जी ग्राहकों की एक लिस्ट पेश की और दावा किया कि ये सिलेंडर उन्हें डिलीवर किए जाने थे। उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चली। जांच अधिकारी जब सत्त्चाई जानने के लिए वडाला स्थित ‘मौली होटल’ पहुंचे, तो वहां के मैनेजर ने चौंकाने वाला खुलासा किया उन्होंने बताया कि होटल में पिछले 8 दिनों से गैस पाइपलाइन का उपयोग हो रहा है और उन्होंने किसी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की थी।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra में ऑटो परमिट की होगी जांच, मराठी न जानने वालों पर कार्रवाई संभव
Mumbai में हो रही सिलेंडर की कालाबाजारी
किचन के निरीक्षण ने साफ कर दिया कि सोहेल खान फर्जी ग्राहकों के नाम पर गैस का स्टॉक जमा कर रहा था। पूछताछ के दौरान सोहेल ने कबूल किया कि वह अपने जनरल मैनेजर अल्ताफ शेख के आदेश पर यह सब कर रहा था। उनकी योजना इन सिलेंडरों को जरूरतमंदों तक न पहुंचाकर, ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचने की थी। एंटॉप हिल पुलिस ने सोहेल के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
