नागपुर में नए ट्रस्टियों ने लिया कार्यभार, शिवानी दाणी-गोतमारे ने संभाला पद; महापौर ने किया स्वागत
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर में शिवानी दाणी और शेषराव गोतमारे ने एनआईटी ट्रस्टी पद का कार्यभार संभाला। समारोह में महापौर और जिलाधिकारी ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, कार्यभार ग्रहण,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Nagpur Municipal Corporation NIT trustee: नागपुर महानगर पालिका की स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी और पार्षद शेषराव गोतमारे ने सोमवार को प्रन्यास के विश्वस्त (ट्रस्टी) पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया, एनआईटी कार्यालय में आयोजित समारोह में महापौर नीता ठाकरे और जिलाधिकारी तथा एनआईटी के प्रभारी सभापति कुमार आशीर्वाद ने दोनों नवनियुक्त विश्वस्तों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
नागरिकों को न्याय दिलाना प्राथमिकता
शिवानी दाणी ने पार्टी आलाकमान द्वारा उन पर जताए गए विश्वास और नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस अवसर को सार्थक बनाते हुए नागरिकों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगी।
इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि एनआईटी में लंबित मामलों, गोंड राजा की समाधि, दीक्षाभूमि के विकास, अवैध लेआउट और अन्य रुके हुए विषयों को तेजी से सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा, वहीं नवनियुक्त विश्वस्त शेषराव गोतमारे ने भी पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विश्वस्त पद की जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। एनआईटी क्षेत्र में अवैध लेआउट सहित अन्य महत्वपूर्ण और ज्वलंत समस्याओं को सुलझाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप; बिजली गुल होने से वेंटिलेटर बंद होने का दावा, हंगामा
NEET 2026 रद्द: पेपर लीक से नासिक के 8,856 छात्रों को लगा झटका, मेहनत पर फिरा पानी, अभिभावकों में भारी चिंता
नागपुर सराफा चोरी कांड का खुलासा, 48 घंटे में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
नासिक को केंद्र से 272 करोड़ का तोहफा: अर्बन चैलेंज फंड से 1,088 करोड़ की विकास योजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी
मनपा-प्रन्यास में रहेगा समन्वय
महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि नागपुर मनपा की स्थायी समिति सभापति और वरिष्ठ पार्षद की बतौर ट्रस्टी नियुक्ति होने से अब मनपा और प्रन्यास के बीच कई मुद्दों को लेकर समन्वय स्थापित हो सकेगा, साथ ही गति से रुके हुए प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर टाउन हॉल निर्माण का निरीक्षण, संजय महाकालकर ने काम में गुणवत्ता और तेजी लाने के दिए निर्देश
उपमहापौर लीला हाथीबेड, सता पक्ष के नेता बाल्या बोरकर, पूर्व विधायक अनिल सोले, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, परिवहन समिति की सभापति मंगता खेकरे, ब्रक्रीड़ा समिति की सभापति दर्शनी धवड, सारिका नांदूरकर, दिव्या घुरडे, पिटू झलके, गणेश चलेंवाल, योगेश पाचपौर, सुषमा चौधरी, अभिरुचि राजगीरे और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भेडे सहित कई अन्य पार्षद उपस्थित थे।
