Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KDMC, उल्हासनगर, अंबरनाथ के लोगों के लिए राहत की खबर, नहीं होगी पानी की कटौती, बारवी बांध में है भरपूर पानी

  • Written By: कमर.काजी
Updated On: Apr 01, 2023 | 06:06 PM
Follow Us
Follow Us:

अंबरनाथ: ठाणे जिले के अनेक शहरों सहित ग्रामीण हल्कों के नागरिकों की प्यास बुझाने वाले बारवी बांध (Barvi Dam) में मार्च के अंत तक 50 फीसदी पानी शेष है, जो अच्छे संकेत है। इसलिए जल संसाधन विभाग ने सूचित किया है कि मानसून (Monsoon) की शुरुआत तक ठाणे जिले (Thane District) में निर्बाध जलापूर्ति होगी और इस वर्ष पानी की कटौती नहीं (No Water Cut) होगी । महकमें के इस निर्णय से बारवीं बांध के पानी पर आश्रित लाखों लोगों को राहत मिली हैं। दो साल पहले बांध की ऊंचाई बढ़ाने का काम होने के कारण पानी की क्षमता बढ़ गई है। उसका लाभ अब लोगों को मिलने लगा हैं।  

ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, मीरा-भायंदर के कुछ क्षेत्र सहित बदलापुर, डोंबिवली, अंबरनाथ, ठाणे, तलोजा एमआईडीसी को भी इसी बांध के पानी की आपूर्ति की जाती हैं। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल के अधीनस्थ बारवी बांध आता है। पिछले मानसून में अच्छी बरसात होने से बारवीं बांध शत-प्रतिशत भर गया था। बारवी बांध की क्षमता 338.84 मिलियन लीटर है। 30 मार्च की स्थिति के अनुसार बांध में 170.61 मिलियन लीटर जल संग्रहण उपलब्ध है। अत: बांध की कुल क्षमता का 50.36 प्रतिशत उपलब्ध है। इसलिए यह स्पष्ट है कि इस वर्ष पानी की कटौती को लागू नहीं किया जाएगा। इससे जिले के नागरिकों को पानी से राहत मिली हैं।

आंध्र बांध में 55.33 प्रतिशत भरा हुआ है

बारवी बांध के साथ-साथ कर्जत के भिवपुरी के पास आंध्र बांध से जो पानी उल्हास नदी में पानी छोड़ा जाता है, उसमें भी इस साल पर्याप्त जल भंडारण है। आंध्र बांध की क्षमता 339.14 मिलियन लीटर है और वर्तमान में बांध में 187.64 मिलियन लीटर पानी शेष हैं।  लिहाजा बांध 55.33 प्रतिशत भरा हुआ है। साथ ही भातसा बांध भी इस साल 53 फीसदी भरा है। भातसा बांध की क्षमता 942.10 मिलियन लीटर है और वर्तमान में बांध में जल भंडारण 499.64 मिलियन लीटर हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार

News of relief for the people of kdmc ulhasnagar ambernath there will be no water cut this arees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2023 | 06:06 PM

Topics:  

  • No Water Cut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.