Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्यसभा चुनाव में महायुति की बल्ले बल्ले, निर्विरोध निर्वाचित हुए NCP-BJP के उम्मीदवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 28, 2024 | 08:05 AM

नितिन पाटिल-धैर्यशील पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं।

लोकसभा चुनाव में भोसले सतारा सीट से जीते, जबकि केंद्रीय मंत्री गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के नितिन पाटिल ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र स्वीकार किया। राकांपा और भाजपा राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के हाल में लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुई 12 सीट पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी। चार उम्मीदवारों भाजपा के धैर्यशील पाटिल और राकांपा के नितिन पाटिल (दोनों महाराष्ट्र से), तथा रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास (दोनों असम से) – को सोमवार को विजयी घोषित किया गया था। इस प्रकार, 11 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं लेकिन त्रिपुरा से राज्यसभा सीट के लिए विजेता का फैसला तीन सितंबर को मतदान से होगा।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव: BJP-NCP ने प्रियंका दामले को उतारा मैदान में, 9 जनवरी को फैसला

‘हर घर जल की जगह हर घर मल’: इंदौर मौतों पर भड़के खेड़ा, बोले- लोग मर रहे और CM गाना गा रहे

‘भाजपा कमाठीपुरा के बाहर…’ ये क्या बोल गए संजय राउत, विवादित बयान पर भड़के स्थानीय लोग, मचा बवाल

भाजपा में शामिल हुए अंबरनाथ के 12 पार्षद होंगे अयोग्य? दल-बदल पर कांग्रेस बड़े एक्शन की तैयारी में

यह भी पढ़ें:- देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ लड़ने को तैयार अनिल देशमुख!

राजस्थान से चुने गए रवनीत सिंह बिट्टू

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य का मुकाबला राज्य से माकपा के पूर्व विधायक सुधन दास से है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उच्चतम न्यायालय के वकील अभिषेक सिंघवी को मंगलवार को तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य चुने गए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रवनीत सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

27 अगस्त थी नामांकन वापसी की अंतिम तारीख

शर्मा ने निर्वाचित प्रत्याशी रवनीत सिंह के अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता एवं उनकी ओर से प्रमाण-पत्र लेने के लिए अधिकृत योगेन्द्र सिंह तंवर को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 27 अगस्त थी। इस चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से भाजपा के प्रतिस्थापन (डमी) उम्मीदवार सुनील कोठारी ने अपना नामांकन शुक्रवार को वापस ले लिया।

Ncp nitin patil bjp dhairyasheel patil elected to rajya sabha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 07:18 AM

Topics:  

  • BJP
  • NCP
  • Rajya Sabha Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.