अजित पवार ने पैलवान सॉन्ग का किया लॉन्च, विधानसभा चुनावों से पहले मिला बड़ा समर्थन, NCP में शामिल हुआ ये बड़ा चेहरा
एनसीपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पैलवान सॉन्ग लॉन्च किया है। ये गाना महाराष्ट्र की मिट्टी से जुड़ी समृद्ध कुश्ती की संस्कृति को दर्शता है और उसका जश्न मनाता है। इसके साथ ही अजित पवार की पार्टी को हिंद केसरी और महाराष्ट्र केसरी मिले ये खास व्यक्ति का समर्थन मिला है।
- Written By: प्रिया जैस
नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जो महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने मुंबई में नेशनल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में फिल्म 'पैलवान' का 'पैलवान सॉन्ग' लॉन्च किया।
‘पैलवान सॉन्ग’ को प्रसिद्ध गायक आदर्श शिंदे ने गाया है, इसका संगीत ब्रह्मा और भूषण विश्वनाथ ने दिया है, और इसका निर्देशन मनीष महाजन ने किया है। इस प्रोजेक्ट में अभिनेता अंकित मोहन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
मुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Quran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
सिया गोयल के पूरे परिवार पर दर्ज होगी FIR? महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला
कुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सॉन्ग लॉन्च के दौरान कहा, ‘पैलवान’ महाराष्ट्र की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को वैश्विक स्तर पर फैलाने में मदद करेगा’।
इस कार्यक्रम में नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, विधायक देवेंद्र भुयार और किरण लहामटे, एमएलसी शिवाजी गार्जे और अमोल मिटकारी भी उपस्थित थे।
विधानसभा चुनावों से पहले नेशनल कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा समर्थन मिला है, हिंद केसरी और महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीतने वाले दीनानाथ सिंह नेशनल कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
नेशनल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जो महाराष्ट्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं, उनके लिए ये एक हिंद केसरी और महाराष्ट्र केसरी जीतने वाले दीनानाथ सिंह का साथ होना आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोगी साबित होगा।
मुंबई केसरी आबा काले, उपमहाराष्ट्र केसरी सागर गरुड, हिंद केसरी अमोल बाराटे, दो बार उपमहाराष्ट्र केसरी युवराज वहाग, पुणे मेयर केसरी सोनबा काले, युवा महाराष्ट्र केसरी अक्षय गरुड, हिंद केसरी गोल्ड मेडलिस्ट अक्षय हिरगुडे, और महाराष्ट्र चैंपियन ऋषिकेश भांडे भी एनसीपी में शामिल हुए।
