नवी मुंबई उलवे में ड्रग्स तस्करों का पुलिस पर कातिलाना हमला, तलवार और देसी कट्टों से किया वार
Navi Mumbai के उलवे इलाके में ड्रग्स तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने तलवार, देसी कट्टा और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Navi Mumbai Ulwe Police Attack Case: नशे के सौदागर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला मुंबई पुलिस पर कातिलाना हमले का सामने आया है। जब वे ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के लिए नवी मुंबई के उलवे इलाके में गए थे।
तस्करों ने उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और देसी कट्टों से धमकाया था। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, बता दें कि इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर भी नाइजीरियाई नागरिकों ने मानखुर्द में ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ने गए समय हमला किया था। इस मामले में उलवे पुलिस स्टेशन में आठ हमलावरों के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
गोवंडी से दो फरार ड्रग्स पैडलर भी शामिल
जिसमें गोवंडी इलाके के दो फरार ड्रग्स पैडलर भी शामिल है। इनकी पहचान इस्माइल शेख और आसिफ खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहराज के रूप में हुई है, जबकि फरार ड्रग्स तस्करों की पहचान इस्माइल शेख, शाहिद खान, अयाज खान, आसिफ खान, मेराज खान, निजाम और शोएब के रूप में की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
जुलाई 2026 में व्रत-त्योहारों की बहार रथ यात्रा, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी से रहेगा महीना खास
ना गम, ना पछतावा… मुंबई लोकल में युवक की हत्या के बाद बेखौफ घूमता दिखा कातिल, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
मौत के कुएं बनते जा रहे हैं मेनहोल, BMC अधिकारी के साथ हुई घटना को लेकर ठेकेदारों पर भड़के अमोल मातोले
पुलिस को अपनी ओर आते देख आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों के पास तलवार, देसी कट्टा, हॉकी स्टिक और अन्य घातक हथियार थे। एक इनफॉर्मर के सिर पर तलवार से वार किया गया, वहीं दूसरे इनफॉर्मर के सीने पर बंदूक रखकर उसे डराने की कोशिश की गई।
ये भी पढ़ें :- बांद्रा ईस्ट रेलवे जमीन पर ओबेरॉय रियल्टी की सबसे बड़ी बोली, 5,400 करोड़ में होगा कमर्शियल विकास
इस दौरान असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरण मांड्रे ने एक आरोपी को पकड़ स्खा था। तभी एक बाइक सवार ने उन पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों पर भी तलवार से हमला किया गया। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।
