Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हार की आग में सुलगा येवला! नगर परिषद चुनाव के बाद दो गुटों में जमकर चली लाठियां, 21 पर केस दर्ज

Nashik News: नासिक जिले के येवला नगरपालिका चुनाव नतीजों के बाद वार्ड 4 में चुनावी रंजिश हिंसा में बदल गई। दो गुटों की मारपीट में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए। दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 22, 2025 | 06:15 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yeola Election Violence News: नासिक जिले के येवला नगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। प्रभाग क्रमांक 4 में चुनावी हार से उपजे विवाद के कारण दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

क्या है मामला?

पहले पक्ष के फरीद रफीक खान की शिकायत पर पुलिस ने मुश्ताक अहमद शेख, अमजद इकबाल शेख और इमरान इकबाल शेख समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, अमजद शेख और मुश्ताक शेख की पत्नियां एनसीपी के टिकट पर वार्ड नंबर 4 से चुनाव लड़ रही थीं। चुनाव में हार के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और गवाहों को इसका जिम्मेदार मानते हुए उनके साथ मारपीट की।

शिकायत में छेड़छाड़, जान से मारने और दुष्कर्म की धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही, विवाद के दौरान रुकसार शेख नामक महिला के सोने के गहने गायब होने की बात भी कही गई है। पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से वहीदा महमूद शेख ने जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:- ‘संजय राउत ही अब उद्धव गुट के मुखिया’, शिवसेना नेता शिरसाट ने ऐसा क्यों बोला?

21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर फरीद रफीक खान, आबिद रफीक खान, वसीम शेख और अफ्फान शेख सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर पुलिस ने दोनों गुटों के कुल 21 संदिग्धों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच जारी नगरपालिका चुनाव के बाद हुए इस तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मोहिते द्वारा की जा रही है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है।

Yevla municipal election violence nashik cross case police investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 06:15 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, उत्तर भारतीयों के लिए 7 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी

2

नासिक के देवलाली कैंटोन्मेंट का जलवा: स्वच्छता में मिला राष्ट्रीय सम्मान, रक्षा मंत्री ने नवाजा

3

अकोट से मुर्तिजापुर तक भाजपा की जीत, कांग्रेस-वीबीए को भी सफलता, यहां देखें 6 शहरों का नतीजा

4

चांदूर रेलवे नगर परिषद चुनाव: VBA की प्रियंका विश्वकर्मा बनीं नगराध्यक्ष, भाजपा को बड़ा झटका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.