Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में जल पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा: मंत्री दादा भूसे

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Jan 22, 2023 | 02:41 PM

File - Photo

Follow Us
Follow Us:

नासिक : हवाई परिवहन (Air Transport) सबसे महंगा है और जल परिवहन (Water Transport) सड़कों की तुलना में बहुत सस्ता है, इसलिए इस पर अधिक काम करने का निर्णय राज्य सरकार (State Government) की ओर से लिया गया है। इस निर्णय के आधार पर राज्य में जल परिवहन नीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत नाशिकर में जल परिवहन को शामिल किया जाएगा, ऐसी जानकारी नासिक के पालक मंत्री दादा भूसे (Foster Minister Dada Bhuse) ने दी। उन्होंने कहा कि नासिक के धार्मिक, कृषि और साहसिक पर्यटन के साथ-साथ बांधों और नदियों के माध्यम से हाउस नौका भी चलाने का विचार जा रहा है और बहुत ही जल्द नासिक में यह सुविधा शुरु हो जाएगी। पालक मंत्री ने बताया ‘हॉलीडे कार्निवाल’ के कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ नासिक (टीएएन) ने 20 से 22 जनवरी तक ओल्ड गंगापुर नाका इलाके के चोपड़ा लॉन में ‘हॉलिडे कार्निवल’ का आयोजन किया है। भूसे ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पर्यटन व्यवसाय में आई बाधाएं अब दूर हो गई हैं, इस कारण घरेलू और विदेशी पर्यटन फिर से शुरु हो गया है। भूसे ने बताया कि इस कार्यक्रम में 60 से अधिक पर्यटन व्यवसायी भाग ले रहे हैं और नासिक के लोगों को वाणिज्यिक, शैक्षिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, कृषि पर्यटन की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पालक मंत्री ने बताया कि रिंग रोड, स्वच्छ जल, स्वास्थ्य पर जोर देने के साथ-साथ सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए प्रशासन के साथ सरकार ने नासिक में रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 

केंद्र और राज्य से भारी धनराशि प्रदान की जाएगी

जिले के पालक मंत्री ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण में ट्रैफिक प्लानिंग बहुत अहम होने वाली है, इसके लिए रिंग रोड का काम शुरू कर दिया गया है और कुंभ मेले में साफ पानी देने के बारे में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। भूसे ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके लिए केंद्र और राज्य से भारी धनराशि प्रदान की जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में जल संकट पर उपमहापौर ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, पेयजल के अनुचित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की माँग

नासिक में मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, जून आधा बीतने के बाद भी बुआई शून्य फीसदी; कृषि विभाग अलर्ट

नासिक विधान परिषद चुनाव में बढ़ी हलचल; क्रॉस वोटिंग के डर से महायुति ने ठाणे भेजे पार्षद, मविआ की नई रणनीति

बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

इन की थी उपस्थिति

भुसे ने कहा कि कुंभ मेले तक नासिक शहर में कई विकास कार्य होंगे तथा कुंभ मेले में आने वाले लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।  उद्घाटन कार्यक्रम में शिवसेना (शिंदे ग्रुप) के जिला अध्यक्ष अजय बोरास्ते, सागर वाघचौरे, मनोज वासवानी, अरुण सूर्यवंशी, सचित लोनारी, अमित चंदेल, इशान जोशी, अंबरीश मोरे, बृजमोहन चौधरी, संजय कदम आदि उपस्थित थे। 

[blockquote content=”नासिक में उड्डयन, पर्यटन, वाइनरी, रिसार्ट, धार्मिक, कृषि और अन्य पर्यटन से जुड़े मुद्दों को ‘तान’ ने उठाया। इस दौरान कहा गया कि अपने सवालों, रिक्शा से लेकर हवाई परिवहन के मुद्दों के बारे में एक योजना बनाएं।” pic=”” name=”- दादा भूसे, पालक मंत्री, नासिक”]

Water tourism will be promoted in nashik minister dada bhuse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2023 | 02:41 PM

Topics:  

  • Nashik
  • Water Transport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.