Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik TCS Case: मुस्लिम दिखा नहीं कि जिहाद का नाम दे दिया! AIMIM नेता वारिस पठान का नासिक केस पर बड़ा बयान

Nashik TCS Case: AIMIMनेता वारिस पठान ने नासिक टीसीएस मामले में अपनी पार्टी का बचाव किया है। उन्होंने संजय शिरसाट के आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 08, 2026 | 09:39 PM

AIMIM नेता वारिस पठान (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Waris Pathan On Nashik TCS Case: नासिक के चर्चित टीसीएस (TCS) कथित धर्मांतरण मामले में अब AIMIM और शिवसेना के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पार्टी नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने इस मामले में एआईएमआईएम को घसीटे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने राज्य के मंत्री संजय शिरसाट के आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए सत्तापक्ष पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा करना गलत

वारिस पठान ने नासिक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जो लोग हम पर ये निराधार और तुच्छ आरोप लगा रहे हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। इस तरह से पूरी एआईएमआईएम को कटघरे में खड़ा करना अनुचित है। किसी एक घटना के आधार पर पूरी पार्टी या समाज पर निशाना साधना न्यायसंगत नहीं है।

इमतियाज़ जलील का बचाव और शिरसाट पर हमला

संजय शिरसाट द्वारा पूर्व सांसद इमतियाज़ जलील पर लगाए गए आरोपों पर वारिस पठान ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, संजय शिरसाट के आरोप केवल राजनीतिक प्रतिशोध (Political Vendetta) हैं। इमतियाज़ जलील ने शिरसाट के घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था, इसीलिए वे अब अपने स्वार्थ और बदले की भावना से ऐसे आरोप मढ़ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनियों में धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं! निदा खान की गिरफ्तारी पर बोली चित्रा वाघ, दी सख्त चेतावनी

TCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

निदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच

निदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार

यह भी पढ़ें: TCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

कॉरपोरेट जिहाद और संविधान

वारिस पठान ने समाज में बढ़ती नफरत और विशेष शब्दावली के इस्तेमाल पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा, जहाँ कहीं भी कोई मुस्लिम दिखा, वहाँ उसे कॉरपोरेट जिहाद या लव जिहाद से जोड़कर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। यह देश के धर्मनिरपेक्षता (Secularism) का गला घोंटने वाली बात है और पूरी तरह से असंवैधानिक है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आरोप देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुँचाते हैं। पठान के अनुसार, राजनीतिक फायदे के लिए किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

Waris pathan on nashik tcs case aimim response to sanjay shirsat accusations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 09:39 PM

Topics:  

  • Imtiaz Jalil
  • Sanjay Shirsat
  • TCS Nashik Case
  • Waris Pathan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.