Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सदस्य और सरपंच के लिए कल होगा मतदान, 17 सीटों के लिए मैदान में 52 उम्मीदवार, जानें कब होगी मतगणना

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 17, 2022 | 08:24 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपलगांव बसवंत: पिंपलगांव बसवंत ग्राम पंचायत (Pimpalgaon Baswant Gram Panchayat) सदस्य और सरपंच चुनाव के लिए रविवार को मतदान (Voting) होगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारी सामग्री लेकर मतदान केंद्र (Polling Booth) पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी बंदोबस्त के लिए तैनात हो गए हैं। इस चुनाव में तीनों पैनल के सभी उम्मीदवारों ने हरसंभव प्रयास कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप किए गए। अब मतदाता अपना वोट किस उम्मीदवार को देते हैं? इस ओर सभी की निगाहें लगी हुई हैं। 

पिंपलगांव बसवंत ग्राम पंचायत के चुनाव में विधायक दिलीप बनकर का शहर विकास पैनल, पूर्व सरपंच भास्कर बनकर का दिव्य विकास पैनल और सतीश मोरे के संघर्ष पैनल में जीत के लिए जमकर संघर्ष हुआ। इसके चलते किस पैनल को जीत मिलेगी? यह कहना मुश्किल हो गया है। सरपंच पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें पूर्व सरपंच भास्कर बनकर, युवा नेता गणेश बनकर, सतीश मोरे और सीमा अहिरराव शामिल हैं। कुल छह वार्डों के 16 सदस्य और एक सरपंच, ऐसी 17 सीटों पर 52 उम्मीदवार अपना नसीब आजमा रहे हैं।

 ईवीएम में बंद हो जाएंगे इनके भाग्य

योगेश कडाले, निर्मला कागदे, सुनीता कोल्हे, कैलास मोरे, छाया पाटिल, संगीता मोरे, भारत मोगल, सुशीला भंडारे, शीतल मोरे, सुरेश खोडे, बाबुराव वाढवणे, सोनाली विधाते, विनायक खोडे, केशव बनकर, सोनाली जाधव, बापूसाहब पाटिल, अल्पेश पारख, सुशीला विधाते, साहबराव मोरे, स्नेहा गायकवाड़, सुहास मोरे, ज्योति शेवरे, सत्यजीत मोरे, सावित्रीबाई गांगुर्डे, सरला गांगुर्डे, लक्ष्मण गांगुर्डे, सायमा काजी, अमोल बागुल, रेखा लभडे, दत्तात्रय मोरे, सुदर्शन गांगुर्डे, प्रीति गावड़े, प्रकाश काठे, बालासाहब बनकर, रुक्मिणी मोरे, अलका वारडे, किशोर मोरे, हीराबाई दलवी, प्रतिभा बनकर, राजेंद्र भवर, तेजस्विनी भोई, नीलम बागुल, संजय मोरे, अनिता गांगुर्डे, सत्यभामा बनकर, दशरथ मोरे, सपना बागुल, जयश्री बनकर, प्रवीण मोरे, आंचल सूर्यवंशी, सावित्री गांगुर्डे आदि शामिल हैं। इस चुनाव के नतीजों पर ही पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के परिणाम निर्भर करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

संत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच

डराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत

IPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना

वरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Voting will be held tomorrow for member and sarpanch 52 candidates in fray for 17 seats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2022 | 08:24 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.