Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक विधान परिषद चुनाव में महायुति का पलड़ा भारी: सीटों को लेकर रस्साकशी तेज, स्थानीय नगरसेवक नाराज

Nashik Vidhan Parishad: नासिक विधान परिषद चुनाव में 468 वोटों के साथ महायुति की जीत तय मानी जा रही है। हालांकि, निर्विरोध या एकतरफा चुनाव की संभावना से स्थानीय नगरसेवकों में नाराजगी है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 29, 2026 | 10:27 AM

नासिक विधान परिषद चुनाव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Vidhan Parishad Mahayuti Election: नासिक स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति के तीनों प्रमुख दलों के बीच दावेदारी तेज होने से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच सीट को लेकर रस्साकशी चल रही है, जिससे उम्मीदवार चयन को लेकर पेच पैदा हो गया है। हालांकि, वरिष्ठ स्तर पर महायुति के एकजुट होकर चुनाव लड़ने के संकेत मिलने से स्थानीय नगरसेवकों में नाराजगी का माहौल दिखाई दे रहा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में मनपा, नगरपालिका और नगर पंचायतों के निर्वाचित नगरसेवक ही मतदाता होते हैं। इसलिए हर वोट की अहमियत काफी बढ़ जाती है।

कई नगरसेवकों ने स्थानीय चुनावों में भारी आर्थिक खर्च किया था और उन्हें उम्मीद थी कि विधान परिषद चुनाव में उनकी राजनीतिक और आर्थिक अहमियत बढ़ेगी, लेकिन यदि महायुति एकमत से उम्मीदवार तय कर चुनाव को निर्विरोध या एकतरफा बनाने की कोशिश करती है, तो नगरसेवकों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

खास बात यह है कि इस निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही है। ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट और कांग्रेस के नगरसेवकों की संख्या सीमित है। मालेगांव क्षेत्र में इस्लाम पार्टी और एआईएमआईएम के कुछ सदस्य जरूर हैं, लेकिन उनकी संख्या निर्णायक नहीं मानी जा रही। ऐसे में महायुति यदि एकजुट होकर चुनाव लड़ती है, तो उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

मरीन लाइन्स स्टेशन पर मेजर ब्लॉक: आज रात चर्चगेट जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द, चेक करें शेड्यूल

जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान

प्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह

जिन्ना हाउस को सम्मान तो सावरकर सदन को क्यों नहीं? दादर में बिल्डर लॉबी के खिलाफ हिंदू संगठनों का हल्लाबोल

वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद अंतिम फैसला

इसी पृष्ठभूमि में नगरसेवकों के बीच असंतोष बढ़ने लगा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जब चुनाव मुकाबले वाला होता है, तब नगरसेवकों का महत्व बढ़ जाता है, विभिन्न गुट उनसे संपर्क साधते है और उनका राजनीतिक ‘भाव’ भी बढ़ता है, लेकिन यदि चुनाव एकतरफा हो गया, तो उनकी भूमिका केवल मतदान तक सीमित रह जाएगी। फिलहाल नासिक महायुति में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद होने की संभावना है। किस दल को उम्मीदवार बनाया जाएगा, इस पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें:- नागपुर मेडिकल में कैंसर दवाओं की भारी किल्लत: आयात ठप होने से सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन गायब, मरीज बेहाल

स्थानीय स्तर पर दावेदारों की संख्या बढ़ने से आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने के संकेत मिल रहे है। नासिक जिले के इस निर्वाचन क्षेत्र में महानगरपालिका, नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 623 नगरसेवक मतदाता है। इनमें भाजपा के पास 190, शिंदे गुट के पास 171 और अजित पवार गुट के पास 107 वोट है।

इस तरह महायुति की कुल मतसंख्या 468 तक पहुंचती है। दूसरी ओर विपक्षी खेमे में ठाकरे गुट के पास 45, कांग्रेस के पास 13, इस्लाम पार्टी के पास 35, एआईएमआईएम के पास 21 और अन्य के पास 41 वोट है। यानी विपक्ष के पास कुल 155 वोट ही हैं। इस प्रकार महायुति को विपक्ष पर 313 वोटों की बड़ी बढ़त हासिल है। इन आंकड़ों से महायुति की स्थिति बेहद मजबूत मानी जा रही है।

Vidhan parishad nashik election mahayuti dominates councillors upset

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 10:27 AM

Topics:  

  • Election
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mahayuti
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.