Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिवराज सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना, बोले- किसानों को समर्पित है नया साल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दर्शन करने के बाद बताया कि नए साल के आरंभ में हमेशा परिवार के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर आते है। इस बार कैबिनेट बैठक के कारण आज आए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 03, 2025 | 12:53 PM

शिवराज सिंह चौहान (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: नए साल के आरंभ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने किसानों के हित के बारे में भी बात की और नासिक में उनके दो कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दर्शन करने के बाद बताया कि नए साल के आरंभ में हमेशा परिवार के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर आते है। इस बार कैबिनेट बैठक के कारण आज आए है।

उन्होंने बताया किसानों के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा, नए साल में पीएम के नेतृत्व में किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले किए गए है। नया साल किसानों को कल्याण के लिए समर्पित है। एक तरफ फसल बीमा योजना में जो पैसो का प्रावधान था वो बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रुपये किया गया है। ताकी अगर किसान को नुकसान हो जाए तो उससे भरपाई कर पाए।

सम्बंधित ख़बरें

शिवराज सिंह चौहान ने किया हैरान…’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ

नवभारत विशेष: अमेरिका से ट्रेड डील में फायदा या समर्पण

IND-US Trade Deal: शिवराज सिंह चौहान ने गिनाए सुरक्षा चक्र, अमेरिकी उत्पादों के लिए बंद रहेंगे भारत के दरवाजे!

शिवराज सिंह चौहान बने बल्लेबाज, जडेजा की गेंद पर जड़ा जोरदार शॉट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

शिवराज सिंह चौहान का बयान

महाराष्ट्र के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “…मैं हर नए साल में अपने परिवार के साथ यहां आशीर्वाद लेने आता हूं। यह नया साल किसानों को समर्पित है… मैं किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई ‘फसल बीमा योजना’ के तहत की जाएगी।”

#WATCH | Maharashtra | Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "…I came here every new year with my family to seek blessings. This new year is dedicated to the farmers… I want to assure farmers that the damage that occurred to the farmers' crops will be recovered under the… https://t.co/n3PGEYptw9 pic.twitter.com/GBPu0lSfDw — ANI (@ANI) January 3, 2025

खाद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ खाद किसान को सस्ता मिले इसलिए सरकार ने सब्सिडी दी है क्योंकि कंपनियां रेट बढ़ाती है और इसे खास तौर पर विदेश से मंगवाया जाता है। किसानों को सस्ता खाद मिल पाए इसके लिए सरकार ने सब्सिडी मुहैय्या कराई है। सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। मोदी जी की सरकार है जो 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में किसान समम्मान निधी सीधे डालती है।

फसल बीमा योजाना पर की बात

फसल बीमा योजना के बारे में शिवराज सिंह चौहान बोले, फसल बीमा योजना के अंदर 8 करोड़ से ज्यादा लोगों का आवेदन पर बीमा कराया गया 4 करोड़ किसानों को उसका लाभ मिला। फसल बीमा योजना के तहत नुकसान की भरपाई का किसानों को भरोसा रखने की बात कही।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

किसान के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। आज नासिक में दो कार्यक्रम है, अंगूर और बाकी फसल पैदा करने वालो किसानों से भेंट कर समस्या जानेंगे और एक कृषि विज्ञान केंद्र और लखपति दीदी से भेंट करेंगे। इस दौरान गरीबी मुक्त गाव बनाना है, जिस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Union minister shivraj singh chouhan offers prayers at trimbakeshwar jyotirlinga temple

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2025 | 12:52 PM

Topics:  

  • Crop Insurance Scheme
  • Shivraj Singh Chouhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.