Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

त्र्यंबक रोड पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

Trimbak Road Accident: त्र्यंबक रोड के जाधव संकुल लिंक रोड पर दो बाइक की जोरदार टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत और एक गंभीर घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग...

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 23, 2025 | 09:06 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: त्र्यंबक रोड के पास होटल नाना के मल्ले के पीछे जाधव संकुल लिंक रोड पर शनिवार 22 नवंबर को दोपहर करीब 4 बजे 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, होटल नाना के मल्या रोड से तेज़ गति से आ रही होंडा स्ट्रीम (MH 15 JY 2476) और एक्टिवा (MH 15 KH 6993) नामक दो दुपहिया वाहनों के बीच टक्कर होने से यह दुर्घटना हुई.

इस टक्कर में समीर जाफर आलम (उम्र 23, संजीव नगर, महादेव मंदिर के पीछे, सातपूर) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दूसरा बाइक सवार गंभीर हालत में इलाज के लिए ज़िला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सातपूर पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस लिंक रोड पर हाल ही में डामरीकरण होने के कारण दुपहिया वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जिससे बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसलिए इस जगह पर गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाए जाने चाहिए.

माया काले ने बताया कि त्र्यंबक रोड से जाधव संकुल की ओर जाने वाला यह रास्ता शॉर्टकट होने के कारण यहां यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है. इस सड़क पर डामरीकरण किए जाने के कारण वाहन तेज़ी से भागते हैं. इसके कारण नित्य छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं और हमेशा विवाद होता है. बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनज़र, प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस सड़क पर गंभीरता से ध्यान दे और वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए गतिरोधक लगाकर वाहन चालकों को राहत प्रदान करे.

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम

नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत

ईरान पर हमले से भारत में भड़क सकती है हिंसा…गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दिए खास निर्देश

सिंहस्थ से पहले अंजनेरी-ब्रह्मगिरी रोपवे निर्माण का लक्ष्य, 550 करोड़ की परियोजना

यह भी पढ़ें- Nashik News: अल्पसंख्यकों की बढ़ी सक्रियता, BJP में इच्छुक उम्मीदवारों की भीड़

Trimbak road bike accident one dead one injured nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 23, 2025 | 09:06 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Nashik-Trimbakeshwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.