

Nasik TCS Employee Case SIT Investigation Nida Khan: बहुराष्ट्रीय कंपनी टीसीएस की एक महिला कर्मचारी के साथ अत्याचार और धर्मांतरण के दबाव से जुड़े चर्चित मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को मुख्य संदिग्ध निदा खान के परिवार के सदस्यों से करीब पांच घंटे तक मैराथन पूछताछ की। इस कार्रवाई से मामले में संलिप्त अन्य मददगारों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है।
एसआईटी ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज इस गंभीर मामले में निदा खान की मां, मौसी और भाई को तलब किया था। करीब पांच घंटे तक चली गहन पूछताछ के दौरान एसआईटी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर उनके बयान दर्ज किए निदा खान करीब 40 दिनों तक फरार रही थी।
इस दौरान वह कहां रुकी थी? उसे पनाह देने और उसकी गतिविधियों में मदद करने वाले अन्य सहयोगियों की भूमिका क्या थी? हालांकि पांच घंटे की पूछताछ के बाद तीनों परिजनों को फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन एसआईटी ने संकेत दिए हैं कि जांच की जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा तलब किया जा सकता है।