Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टाटा मैराथन की नासिक में पड़ी छाप, इन लोगों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा और जीता इनाम

  • By अमन दुबे
Updated On: Jan 16, 2023 | 06:02 PM

Pic: ANI

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक : मुंबई (Mumbai) में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन (Tata Mumbai Marathon) में नासिक के धावकों (Runners) ने अपनी छाप छोड़ी है। नासिक में प्रशिक्षण ले रहे अंकित देशवाल पुरुषों की हाफ मैराथन वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नासिक की पूनम सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. महेंद्र महाजन ने हाफ मैराथन भी सफलतापूर्वक पूरी की। 

टाटा मुंबई मैराथन का 15 जनवरी को विभिन्न श्रेणियों में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के धावकों ने भाग लिया, इसमें नासिक के धावक भी शामिल थे। यहां एकल्व एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे अंकित देशवाल ने 21 किमी की हाफ मैराथन एक घंटे 5.45 मिनट में पूरी की। उन्होंने दूसरी रैंक हासिल की। इस ग्रुप से मुरली गावित ने प्रतियोगिता को एक घंटे 5.16 मिनट में समाप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सम्बंधित ख़बरें

मालेगांव मनपा चुनाव: युवाओं ने दिखाई लोकतांत्रिक ताकत; 15 जनवरी को वोट जरूर डालें, जेन-जी से खास अपील

नासिक मनपा चुनाव: भाजपा में एबी फॉर्म का पेंच, सिडको वार्ड 26 में भाजपा की अंदरूनी जंग खुली

नासिक मनपा चुनाव: मतदान केंद्र स्थानांतरित, चुनाव में सुविधा पर जोर; मतदाताओं को राहत

नासिक मनपा चुनाव: दागी चेहरों के साए में लोकतंत्र, चुनाव प्रचार में अपराधियों की एंट्री; मतदाता सहमे

मैराथन में इन लोगों ने कमाया नाम

महिला वर्ग से 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में भाग लेते हुए पूनम सोनू एक घंटे 24.56 मिनट में तीसरे स्थान पर रहीं। इस ग्रुप से पारुल चौधरी ने एक घंटा 15.03 मिनट में और नंदिनी गुप्ता ने एक घंटा 24.09 मिनट में दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसके अलावा नासिक में प्रशिक्षण ले रही नीलिमा ठाकोर ने 42 किमी फुल मैराथन प्रतियोगिता में पांचवें स्थान हासिल किया। साथ ही डॉक्टरों ने साइकिलिंग के क्षेत्र में नाम कमाया है और ‘रैम’ जैसी कठिन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है। महेंद्र महाजन ने हाफ मैराथन भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उन्होंने तीन घंटे 53.05 मिनट में दौड़ पूरी की।

Tata marathon left its mark in nashik these people participated in competitions and won prizes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2023 | 06:02 PM

Topics:  

  • Nashik
  • Runners

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.