Ashok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की अय्याशी का खुलासा, CA ने खोले राज
Ashok Kharat Case Farmhouse Investigation: नासिक सेक्स स्कैंडल में नया खुलासा हुआ है, जहां ढोंगी तांत्रिक के फार्महाउस को अय्याशी का अड्डा बताया गया। सीए ने SIT को करोड़ों की ठगी की जानकारी दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case Farmhouse SIT Investigation: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक के गुनाहों का अकाउंट अब खुद उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट ललित पोफले खोल रहे हैं। नए खुलासे में उन्होंने बताया है कि नासिक स्थित फार्महाउस खरात की अय्याशी का अड्डा था।
पोफले ने अशोक खरात के फार्महाउस पर खाना बनाने वाले एक व्यक्ति को अपना जासूस बनाकर भेजा था। इस जासूस ने उन्हें बताया कि फार्महाउस पर खरात शराब पीने के अलावा लड़कियों को बुलाकर अय्याशी भी किया करता था।
पोफले ने यह सारी जानकारी खरात के काले कारनामों की जांच कर रही एसआईटी को दी है। उन्होंने बताया कि जब खरात ने मेरे माता-पिता को मरने से बचाने के नाम पर मुझे ठगा तो मैंने उसके बारे में खुफिया तरीके से जानकारी लेने का फैसला किया।
सम्बंधित ख़बरें
हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई
मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
चना खरीद का लक्ष्य पूर्ण, विधायक सावरकर की पहल से पुनः शुरू होने की संभावना
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
फार्महाउस पर शराब व शबाब का दौर
मुझे पता चला कि खरात को एक रसोइये यानी कुक की जरूरत है। इसके बाद मैंने अपने एक आदमी को कुक के तौर पर उसके फार्महाउस पर भेजा। मेरे आदमी ने खरात का भरोसा जीत लिया और उसने मुझे ढोंगी खरात की अय्याशियों के बारे में कई अहम जानकारियां दीं। मेरे जासूस ने बताया कि फार्महाउस पर शराब व शबाब का दौर चलता है। खरात के फार्महाउस पर कई लड़कियों व महिलाओं का आना-जाना लगा रहता था।
ये भी पढ़ें :- हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई
पूजा-कर्मकांड के नाम पर करोड़ों ठगे
- सीए पोफले ने एसआईटी को बताया कि पहली बार जब मैंने खरात को अपने घर बुलाया तो उसने अचानक अपनी मुट्ठी भींची और अपने दाहिने हाथ से एक काजू लिया और मुझसे कहा कि यह प्रसाद ले लो जिससे मुझे पक्का विश्वास हो गया कि खरात के पास दैवीय शक्ति है।
- मेरा एक दोस्त खरात के पास आया-जाया करता था। खरात ने मुझसे कहा कि तुम्हारे दोस्त को कैंसर हो जाएगा और वह मर जाएगा, इत्तेफाक से ऐसा ही हुआ और मेरा विश्वास और मजबूत हो गया।
- खरात ने मुझसे पूछा कि तुम क्या चाहते हो। मैंने कहा कि बिजनेस में तरक्की और माता-पिता की सेहत। उन्होंने मुझे दो पूजा बताई, माता-पिता के लिए अवतार पूजा और बिजनेस के लिए सिद्ध पूजा। मैं पूजा के लिए तैयार हो गया, खरात ने कहा कि माता-पिता की मौत और बिजनेस में बड़ा संकट आएगा। इस तरह पूजा और कर्मकांड के नाम पर करोडों रुपये ठग लिए। उधर, खरात को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एक मामले में 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
