

Ashok Kharat Case Bank Transaction SIT Probe: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार अशोक खरात से जुड़े केस में अब नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।
महिलाओं के शोषण, अंधविश्वास के नाम पर ठगी और आर्थिक अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात ने कई व्यापारियों और आम नागरिकों को भी ठगी का शिकार बनाया, यह जांच में स्पष्ट हुआ है।
अब इस मामले में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के माध्यम से बड़े वित्तीय लेन-देन का सुराग मिलने से जांच का दायरा और बढ़ गया है। जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी थी। इसमें शिरडी क्षेत्र में लगभग 11 से 12 एकड़ जमीन शामिल होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इनमें से हाल ही में खरीदी गई करीब 4 एकड़ जमीन के लेन-देन में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के उपयोग का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। जांच में इन खातों से लगभग 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्रारंभिक जानकारी पुलिस को मिली है।
इसके चलते उसके आर्थिक लेन-देन में शामिल साझेदार भी अब एसआईटी के रडार पर आ गए हैं। इस बीच नासिक और अहिल्यानगर जिलों के डेवलपर्स और बिल्डरों से भी एसआईटी पूछताछ करने वाली है। जांच एजेंसियों को शक है कि Ashok Kharat Case के आर्थिक लेन-देन में कई बड़े बिल्डर शामिल है। खरात अपने भक्तों से आस्था के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था। एसआईटी टीम अब उसके आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों में शामिल साझेदारों की जानकारी जुटा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धालुओं का फायदा उठाकर अशोक खरात ने कई जगह जमीन खरीदी है। इनमें शिरडी में भी कुछ एकड़ जमीन शामिल है। कुल मिलाकर उसकी करीब 11 से 12 एकड़ जमीन होने जानकारी सामने आई है। हाल ही में खरीदी गई 4 एकड़ जमीन के लिए नेशनलाइज बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। यह बैंक खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। इन खातों के जरिए करीब 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी महत्त्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।