सिंहस्थ कुंभ और औद्योगिक यातायात को मिलेगी राहत, सिन्नर में 300 करोड़ की सड़क परियोजना प्रस्तावित
Sinnar Infrastructure News: सिन्नर में सिंहस्थ कुंभमेले और मुसलगांव MIDC के ट्रैफिक को देखते हुए ₹300 करोड़ की लागत से दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और कांक्रीटीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।
- Written By: रूपम सिंह
सिन्नर मार्ग (सोर्स - सोशल मिडिया)
Sinnar Infrastructure Kumbh Mela: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले और मुसलगांव एमआईडीसी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे औद्योगिक यातायात को देखते हुए सिन्नर की दो प्रमुख सड़कों के कांक्रीटीकरण और चौपदरीकरण की योजना तैयार की गई है। विधायक माणिकराव कोकाटे के प्रयासों से लगभग 300 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव मंजूरी के लिए कुंभमेला आयुक्त शेखर सिंह को भेजा गया है। परियोजना का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, तेज और सुव्यवस्थित बनाना है।
इन मार्गों का होगा फोर-लेन विस्तार
प्रस्ताव के अनुसार, सिन्नर बाईपास से गुरेवाडी फाटा तक लगभग 8.5 किलोमीटर तथा संगमनेर नाका से मुसलगांव एमआईडीसी तक 5.3 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। कुल 13.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को आधुनिक फोर-लेन सड़क के रूप में विकसित करने की योजना है। सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर पक्के फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
300 करोड़ रुपये की परियोजना लागत
सिन्नर परियोजना की अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें लगभग 240 करोड़ रुपये सड़क निर्माण, 20 करोड़ रुपये पुल एवं अन्य संरचनाओं तथा 40 करोड़ रुपये सहायक विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। कांक्रीट सड़क बनने से मार्ग की गुणवत्ता और टिकाऊपन भी बेहतर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अनोखा चोर! ठेकेदार के घर में सेंध, फिर फोन कर बोला- 40 लाख दो वरना पत्नी-बच्चों को मार डालूंगा
नासिक जिला सहकारी बैंक को बड़ी राहत, आरबीआई के मानक पूरे करने के लिए सरकार देगी ₹672 करोड़ का वित्तीय पैकेज
नासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
यह भी पढ़ें:- नासिक जिला सहकारी बैंक को बड़ी राहत, आरबीआई के मानक पूरे करने के लिए सरकार देगी ₹672 करोड़ का वित्तीय पैकेज
ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
वर्तमान में प्रस्तावित मार्ग के 13.8 किलोमीटर हिस्से में केवल 5.1 किलोमीटर सड़क ही फोर-लेन है, जबकि शेष 8.7 किलोमीटर दो-लेन होने के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। परियोजना पूरी होने के बाद यातायात अधिक सुचारु होगा और यात्रा का समय भी कम होने की संभावना है।
कुंभ श्रद्धालुओं और उद्योगों को होगा सीधा लाभ
यह परियोजना आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान गोंदेश्वर मंदिर और कमलेश्वर बारव आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही मुसलगांव एमआईडीसी से जुड़े औद्योगिक वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी। शिरडी जाने वाले साई भक्तों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलने से यात्रा अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
