Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत के बिगड़े बोल, कहा- एक शिंदे का एनकाउंटर हुआ, दूसरे शिंदे का एनकाउंटर जनता करेगी

बदलापुर एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अब संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अक्षय के एनकाउंटर को लेकर निशाना साधा है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 24, 2024 | 07:26 PM

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे की मुंब्रा में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। अक्षय ने पुलिस की बंदूक छीनकर एक पुलिस कर्मचारी पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें अक्षय की मौत हुई। विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अब संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अक्षय के एनकाउंटर को लेकर निशाना साधा है।

संजय राउत ने कहा कि यह मामला संदेहास्पद है। मुंबई या देश भर में होने वाले एनकाउंटर कभी भी सच नहीं होते। इसमें कुछ न कुछ रहस्य होता है। कुछ न कुछ छुपाने की कोशिश होती है। उन्होंने आगे कहा कि जब यह घटना हुई, तब बदलापुर की जनता आरोपी को हमारे हवाले करो की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आई थी। उन्होंने रेलवे बंद कर दी, सड़कें ब्लॉक कर दी, मंत्रियों का घेराव किया।

राउत ने कहा कि पूरे राज्य में तनाव की स्थिति थी। लोग कह रहे थे, हमें आरोपी सौंपो, हम उसे फांसी पर लटकाएंगे या सजा देंगे। लेकिन मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का राज है, हम फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाएंगे। इसके बाद अगले दिन ही आंदोलनकारियों पर मामले दर्ज किए गए।

सफाई कर्मचारी को फायरिंग किसने सिखाई

संजय राउत ने कहा कि इस मामले में सिर्फ एक आरोपी नहीं था, बल्कि एक बड़ा सर्कल था जिसमें संस्था के चालक और संचालक शामिल थे। उन्होंने सवाल किया, क्या एनकाउंटर सच में हुआ? जनता जानती है कि सच क्या है। जनता पर दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाने चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने कहा कि आगे कहा कि आरोपी का चेहरा ढका हुआ था, उसके हाथों में हथकड़ी थी फिर वह बंदूक कैसे चला सकता है? जो लड़का शौचालय साफ करता है, वह गोलियां कैसे चला सकता है? किसने उसे गोलियां चलाने की ट्रेनिंग दी। संजय राऊत ने एनकाउंटर की सच्चाई और आरोपी के बारे में कई सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– कौन हैं संजय शिंदे जिन्होंने किया अक्षय का एनकाउंटर, विवादों से है पुराना रिश्ता, होंगे टर्मिनेट?

सीसीटीवी फूटेज गायब

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि एक 24 वर्षीय लड़के ने पुलिस अधिकारी की कमर से पिस्तौल छीन ली। पिस्तौल लॉक थी। यह पूरी घटना संदिग्ध है। इस मामले में बड़े लोग शामिल हैं जो खुद को बचाना चाहते हैं। ये लोग जो भाजपा से जुड़े हुए हैं और संस्था के मालिक हैं, उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। अगर संस्था के मालिक निर्दोष हैं तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज क्यों डिलीट की? देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को इसका जवाब देना चाहिए।

मनोज जरांगे से ध्यान भटकाने के लिए किया एनकाउंटर

राउत ने कहा कि बलात्कार करने वालों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए, यह बालासाहेब ठाकरे की भी मांग थी। महाराष्ट्र में कई समस्याएं हैं। मनोज जरांगे ने जो माहौल बनाया है, क्या इसके चलते ध्यान बदलने के लिए यह किया गया? यह साधारण मामला नहीं है। न्यायालय प्रक्रिया में गुनहगार को सजा देने की जरूरत थी, फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की जरूरत थी, फिर तुरंत एनकाउंटर क्यों किया गया? इसका जवाब देना चाहिए।

संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भाग नहीं रहा था। पुलिस वैन में बेड़ियों से जकड़ा हुआ गुनहगार, बुरखा पहने हुए गुनहगार भाग कैसे सकता था? पुलिस अधिकारी की कमर से पिस्तौल कैसे निकाल सकता था? अगर हमारी पुलिस इतनी कमजोर है तो फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– मलकापुर विधानसभा सीट: BJP के गढ़ में कांग्रेस ने की थी सेंधमारी, इस बार हो रही वापसी की तैयारी?

दूसरे शिंदे का एनकाउंटर जनता करेगी

संजय राउत ने कहा कि देश और राज्य में कई एनकाउंटर हुए हैं। उनका मानना है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड के बारे में जितनी जानकारी है, उतनी गृहमंत्री और एनकाउंटर करने वालों को भी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अगर संस्थाचालक दोषी नहीं हैं तो उन पर पोस्को के तहत केस क्यों दर्ज किया गया? उनका कहना है कि आरोपी ने अपने जवाब में कुछ खुलासे किए थे, इसलिए उसका एनकाउंटर हो गया। उनके अनुसार, किसी को बचाने के लिए पहले दिन से प्रयास किए जा रहे हैं।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि एक शिंदे ने दूसरे शिंदे का एनकाउंटर किया, और अब दूसरे शिंदे का एनकाउंटर जनता करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरन्यायाधीश ने कल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ चाय पी, तो अब किस से अपेक्षा रखें? अजित पवार के मामले में चल रही सुनवाई में सरन्यायाधीश हास्य-विनोद कर रहे हैं, तो उनसे क्या अपेक्षा रखें?

Sanjay raut harsh words about eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 07:26 PM

Topics:  

  • Badlapur School Case
  • Eknath Shinde
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

‘हम क्यों सपोर्ट करें…’, CP राधाकृष्णन की उम्मीदवारी पर बोले संजय राउत, बताया विपक्ष का गेमप्लान

2

पवार में पद तो शिंदे गुट में इंतजार! NCP में एंट्री को लेकर उत्साह, शिंदे से शिवसेना निराश

3

साथ लड़ने की एकतरफा घोषणा, संजय राउत के बयान से मनसे कार्यकर्ताओं में मची खलबली, होगा बवाल!

4

फडणवीस के ‘पाप का घड़ा’ बयान पर संजय राउत का पलटवार, कहा- जनता जानती है, मुंबई किसने लूटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.