‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
Sanjay Nirupam In AIMIM: नासिक TCS मामले में निदा खान की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना नेता संजय निरुपम ने AIMIM पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ओवैसी के नेटवर्क की जांच की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
संजय निरुपम (सोर्स: IANS)
Sanjay Nirupam Demands Probe Into AIMIM: नासिक TCS धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्म है। AIMIM नेता द्वारा निदा को संरक्षण देने के आरोपी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की AIMIM के गतिविधियों की जांच की मांग है। साथ ही, संजय निरुपम ने ओवैसी पर भी सवाल उठाए हैं।
AIMIM नेता के घर में छिपी थी निदा खान
संजय निरुपम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नासिक कॉर्पोरेट जिहाद मामले में मुख्य आरोपी निदा खान 40 दिन तक पुलिस को चकमा देती रही। महाराष्ट्र पुलिस उसे ढूंढने के लिए लगातार अभियान चलाती रही और आखिरकार वह छत्रपति संभाजीनगर के एक घर में मिली। उन्होंने कहा कि वह पहले मुंब्रा में छिपी हुई थी, फिर जाकर छत्रपति संभाजीनगर में छिपी। पता चला कि वह घर AIMIM के एक नेता का है। क्या निदा खान को एआईएमआईएम के लोगों ने संरक्षण दे रखा था?
शिवसेना नेता ने कहा कि जब कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन कर रहा है, पुलिस ढूंढ रही है, तब उसे संरक्षण देना देश के कानून को चुनौती देना है। इससे स्पष्ट है कि महाराष्ट्र में चल रही जिहाद की गतिविधियों में शामिल लोगों को एआईएमआईएम संरक्षण दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक युवती दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण मामले में SIT का बड़ा खुलासा, इंटरनेट पर सर्च हुआ था बदला नाम ‘हानिया’
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
अलीगढ़ में सियासी भूचाल! AIMIM नेता यामीन अब्बासी का तालिबानी फरमान, BJP नेता नाजिया इलाही पर लगाए गंभीर आरोप
छत्रपति संभाजीनगर: नासेर सिद्दीकी बने AIMIM के नए शहराध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन मजबूती पर जोर
‘AIMIM की गतिविधियों की जांच हो’
संयज निरुपम ने कहा कि निदा खान ने जो काम किया वह देशविरोधी है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम की गतिविधियों की जांच होनी चाहिए और पता लगाया जाना चाहिए कि जिहादी नेटवर्क का असली सरगना असदुद्दीन ओवैसी तो नहीं है। अगर थोड़े भी सबूत मिलते हैं तो एआईएमआईएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Sanjay Nirupam says, “The activities of AIMIM in Nashik are gradually being exposed. A ‘corporate jihad’ took place in TCS Nashik, and the main accused, Nida Khan, was evading Maharashtra Police for almost 40 days. Maharashtra Police… pic.twitter.com/U0Lq0OU3Su — IANS (@ians_india) May 11, 2026
संजय निरुपम ने कांग्रेस पर भी उठाए सवाल
इस दौरान, संजय निरुपम ने केरल में कांग्रेस की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्तालोभी पार्टी है। कांग्रेस के नेताओं को आम लोगों या अपने-अपने राज्यों की कोई परवाह नहीं है। वे केवल अपने स्वार्थ और सत्ता की चाह से प्रेरित हैं। ऐसे सत्ता-लोभी नेताओं के बीच केरल में सिर फुटव्वल चल रही है। 140 विधानसभा सदस्यों में से 100 से अधिक सीटें कांग्रेस और उसके गठबंधन को मिली हैं। आज चुनाव परिणामों को आए हफ्तेभर से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कांग्रेस तय नहीं कर पा रही है किन उनका मुख्यमंत्री कौन होगा।
यह भी पढ़ें:- बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान
बिना नाम लिए केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए निरुपम ने कहा कि दिल्ली में बैठा हुआ एक व्यक्ति मुख्यमंत्री बनना चाहता है, जिसने केरल में जमीन पर उतरकर काम किया और सरकार लाने की स्थिति पैदा की वह भी मुख्यमंत्री बनना चाहता है, कुछ पुराने नेता भी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। अब पूरा हाईकमान यह देखेगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में कौन-सा व्यक्ति कितने पैसे पहुंचाता है। क्योंकि यह कांग्रेस का ओपन सीक्रेट है कि जो मुख्यमंत्री बनेगा उसको सैकड़ों करोड़ों रुपए कांग्रेस हाईकमान और परिवार को देना ही पड़ेगा।
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि मेरा मानना है कि लेन-देन के ऊपर ही पूरा विवाद चल रहा है। मुख्यमंत्री वही बनेगा, जो लेन-देन में कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ी बोली लगाएगा।
