नासिक ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, विधायक फरांदे ने सीएम को सौंपे प्रस्ताव, होंगे ये बदलाव
Nashik News: विधायक देवयानी फरांदे ने नासिक में ट्रैफिक जाम समसस्या को कम करने के लिए CM फडणवीस को प्रस्तवा सौंपा है। उन्होंने सिंहस्थ से पहले गोदावरी पर नया पुल बनाने के साथ अन्य सुझाव भी दिए है।
- Written By: सोनाली चावरे
देवयानी फरांदे, सीएम फडणवीस (pic credit; social media)
Nashik Traffic Jam: नासिक में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए विधायक प्रो. देवयानी फरांदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने नाशिक में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए कई बड़े प्रस्ताव सुझाए हैं, जिन्हें सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले पूरा किया जाना आवश्यक बताया गया है।
विधायक फरांदे ने बताया कि नाशिक शहर तेजी से विकसित हो रहा है और वर्तमान आबादी लगभग 30 लाख है। कुंभ पर्वणी के दौरान यह संख्या बढ़कर 45 से 50 लाख तक पहुँच जाएगी। इस विशाल जनसंख्या को देखते हुए वर्तमान सड़कें पर्याप्त नहीं हैं और 5 किलोमीटर की यात्रा में आधा घंटा या उससे अधिक समय लग रहा है।
सिंहस्थ से पहले ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए विधायक ने तीन प्रमुख प्रस्ताव सुझाए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
गोदावरी नदी पर नया पुल विद्या विकास सर्कल से मखमलाबाद रोड तक पुल निर्माण से अशोक स्तंभ और पंचवटी मार्ग पर जाम कम होगा।सिटी सेंटर मॉल से गोविंदनगर फ्लाईओवर, सातपुर और अंबड एमआईडीसी के कर्मचारियों के आने-जाने वाले मार्ग पर जाम तोड़ने के लिए।
गंगापुर रोड पर 24 मीटर चौड़ी समानांतर सड़क आनंदवल्ली से गंगापुर नाका तक वैकल्पिक मार्ग बनाकर शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात कम करना।
विधायक फरांदे ने स्पष्ट किया कि अधिकांश प्रस्तावित सड़कें मनपा के कब्जे में हैं, जिससे निर्माण कार्य तेजी से किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि इन कार्यों के लिए तुरंत आदेश दिए जाएँ और सिंहस्थ से पहले जनता को राहत मिले।
ज्ञापन में शहर के अशोक स्तंभ, पंचवटी और सिटी सेंटर मॉल मार्ग को ट्रैफिक समस्या के प्रमुख केंद्र बताया गया। विधायक ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा देने के लिए इन प्रस्तावों को समय रहते लागू करना बेहद जरूरी है।
विधायक ने यह भी जोर दिया कि ये परियोजनाएं न केवल ट्रैफिक समस्या हल करेंगी, बल्कि नाशिक को एक आधुनिक और व्यवस्थित शहर बनाने में मदद करेंगी।
