Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक किया जब्त, ट्रक ड्राइवर फरार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 20, 2020 | 06:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

शिंदखेड़ा. अवैध गोवंश से भरा ट्रक शिंदखेड़ा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ा है. अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया.  

शिंदखेड़ा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी अधिकारी दुर्गेश तिवारी को मुखबिर से गोपनीय तरीके से सूचना मिली कि शिरपुर से शिंदखेड़ा की ओर एक ट्रक क्रमांक एमएच 04 डीएस 6993 में अवैध गोवंश कत्ल के इरादे से तस्करी की जा रही है.

नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तानी क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, भारतीय मूल की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

पंजाब में AAP नेताओं का जानी दुश्मन कौन? 12 दिन में तीन नेताओं की हत्या से दहला सूबा, जानिए क्या है पूरी कहानी

11 साल बाद OTT पर फिर छाई ये फिल्म, नेटफ्लिक्स टॉप-5 में ट्रेंड कर रही अनोखी लव स्टोरी

कूटनीति फेल, अब मिलिट्री एक्शन! ईरान और रूस के युद्धाभ्यास से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, US ने तैनात किए F-35

पीआई ने तुरंत यह खबर पीएसआई सुशांत वलवी को दी. वलवी ने अपने पुलिस साथियों को लेकर वरपाडा चौराहा पर नाकेबंदी कर शिरपुर से शिंदखेड़ा की ओर जाने वाला एक ट्रक देखकर उस पर रोशनी डाली, पर ट्रक चालक ने ट्रक न रोककर तेज गति से दोंडाईचा की ओर भगाया. पीएसआई सुशांत ने अपने पुलिस साथियों सहित सरकारी गाड़ी उस ट्रक के पीछे दौड़ाई. यह देख ट्रक चालक शिंदखेड़ा विरदेल रोड पर श्री जी पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ी कर फरार हो गया. 

फिल्मी स्टाइल में किया पीछा

पीएसआई सुशांत ने अपने साथियों के साथ ट्रक के पीछे कुछ अंतर पर अपना सरकारी वाहन खड़ा कर उस  ट्रक के पीछे ढकी तिरपाल को उठाकर ट्रक के अंदर देखने पर 12 मवेशी (16बछड़े एवं 2 गाय ) पाये गये. इन मवेशियों को तहसील के तामथरे गांव के मंगल गौशाला में जमा कर, ट्रक को शिंदखेड़ा पुलिस स्टेशन में जब्त करा दिया. अज्ञात चालक पर मामला दर्ज किया गया. 

पीएसआई तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित, अपर पुलिस अधीक्षक राजू भुजबल, शिरपुर उप विभागीय पुलिस अधिकारी अनिल माने,शिंदखेड़ा पीएसआई दुर्गेश तिवारी के मार्गदर्शन से पीएसआई  सुशांत वलवी ने मोहन सूर्यवंशी, गोपाल माली, दीपक भिल, चालक विजय पाटील ने अंजाम दिया.

Police seized truck filled with cattle truck driver absconding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2020 | 06:30 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.