Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दोंडाईचा में जनता के अनुरोध पर पुलिस महकमा सक्रिय, रात में बढ़ाई गई गश्त

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Mar 28, 2022 | 04:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

दोंडाईचा : यहां के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र (Rural Area) में चोरी और सेंधमारी की वारदातों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता की ओर से लगाई गई गुहार के बाद पुलिस विभाग (Police Department) सक्रिय हो गया है और इंस्पेक्टर दुर्गेश तिवारी (Inspector Durgesh Tiwari) के मार्गदर्शन में बनाई गई टीम ने रात्रिकालीन गश्त (Night Patrolling) बढ़ा दी है। पुलिस (Police) का यह विशेष दस्ता रात भर कॉलोनियों में गश्त देता रहता है। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी नागरिकों से बातचीत भी करते हैं। जनता से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी और सेंधमारी पर स्थाई तौर पर रोक लगाने के लिए रणनीति तैयार की है। 

नागरिकों से संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि घर के सभी लोग एक साथ बाहर न जाए, कम से कम एक व्यक्ति हर वक्त घर में रहे। पुलिस जनता संवाद के दौरान यह भी बताया गया कि जब कोई गांव या घर से बाहर जाए तो इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों को जरूर दें। पुलिस अधिकारी तिवारी रात्रिकालीन गश्त के दौरान लोगों को सलाह दी कि वे घर में ज्यादा पैसा या आभूषण न रखें।

पुलिस निरीक्षक दुर्गेश तिवारी अपने साथियों के साथ गुरव रिक्शा स्टॉप, अन्नाभाऊ साठे नगर, नगर पालिका परिसर, बाजारपेठ परिसर, मंजुला नगर, स्वामीनारायण कॉलोनी, हुडको कॉलोनी, विजय नगर, औदुम्बर कॉलोनी, देशमुख नगर, वृंदावन कॉलोनी का दौरा किया। मालू नगर कॉलोनी, परिसर में गश्त दे रहे हैं। पुलिस निरीक्षक दुर्गेश तिवारी के साथ रात्रिकालीन गश्त के दौरान सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष लोले, उप निरीक्षक दिनेश मोरे, सचिन गायकवाड़, पुलिस आरक्षक योगेश पाटिल, विश्वेश हजारे, प्रवीण धनगर, चालक राजेंद्र पाटिल, मुकेश भील सहित अन्य पुलिस कर्मी भी रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

धुले पुलिस की कार्रवाई: दोंडाइचा सेंधमारी का खुलासा, 47 हजार की चोरी का मामला सुलझा; सोने के आभूषण बरामद

Yavatmal News: 8 जगह डकैती करने वाले 3 धराए, उधर महादेव मंदिर की दानपेटी फोड़कर रकम उड़ाई

Police department active on the request of public in dondaicha patrolling increased at night

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2022 | 04:57 PM

Topics:  

  • Burglary
  • Dondaicha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.