नासिक में सनसनी: फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेल का जाल, आपत्तिजनक फोटो व 5 लाख फिरौती की मागं
Nashik Panchvati Crime: नासिक के पंचवटी में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचे गए और 5 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक ब्लैकमेल केस,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Panchvati Crime Facebook Fraud Case: राज्य में महिला सुरक्षा का मुद्दा गरमाया हुआ है, इसी बीच नासिक के पंचवटी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक संदिग्ध प्रेमी द्वारा अपनी महिला मित्र को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचने और फिर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने की घटना उजागर हुई है।
फेसबुक पर हुई जान-पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी पिछले छह वर्षों से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में पंचवटी पुलिस ने आरोपी नीलेश अशोक पगार (उम्र 30, उत्राणे, सटाणा) को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।
35 वर्षीय पीड़िता, जो एक निजी अस्पताल में कार्यरत है, द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी नीलेश पगार से साल 2020 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
नागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
बेरोजगार नीलेश ने महिला से दोस्ती बढ़ाई और 26 मार्च 2020 को दोनों ने पंचवटी स्थित गंगाघाट पर मिलने का निर्णय लिया। सुबह करीब 10 बजे मुलाकात के दौरान आरोपी ने पीड़िता को पौने के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे, जिसका फायदा उठाकर नीलेश उसे पास के एक होटल ले गया।
फोटो वायरल करने की धमकी
पीड़िता जब बेहोश थी, तब आरोपी ने उसके निर्वस्त्र फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। उसी शाम नीलेश ने उसे फोन कर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद से ही वह लगातार महिला से रुपयों की मांग कर रहा था।
हैरानी की बात यह है कि घटना 2020 में हुई थी। लेकिन पीड़िता ने मई 2026 में पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की लगातार बढ़ती मांग और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की मदद ली।
यह भी पढ़ें:-Nagpur Kalamna Fire Incident: 2 सॉ मिलें जलकर खाक, 7 दमकलों ने घंटों में पाया काबू
पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि पौड़िता ने इतने वर्षों तक यह मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना क्यों सहन की और शिकायत दर्ज कराने में इतना विलंब क्यों हुआ, पंचवटी पुलिस ने फिरौती का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी द्वारा अब तक वसूली गई फुल राशि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस उपनिरीक्षक पंकज सोनवणे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
