नासिक में 19 जून को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित होंगे निलेश और धनश्री गायकवाड
Su Sanskriti Foundation: नासिक की सु-संस्कृति फाउंडेशन ने वर्ष 2026 के समाज गौरव पुरस्कार के लिए समाजसेवक निलेश गायकवाड और धनश्री गायकवाड का चयन किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Gaikwad Couple (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Nashik Rural Development: समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सु-संस्कृति फाउंडेशन, नासिक द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाने वाला समाज गौरव पुरस्कार इस वर्ष श्रेष्ठ समाजसेवी निलेश गायकवाड एवं उनकी सौभाग्यवती धनश्री गायकवाड को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। पिछले 3 वर्षों से सु-संस्कृति फाउंडेशन समाजहित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करता आ रहा है। इस वर्ष गायकवाड दंपत्ति का चयन उनके दो दशकों से अधिक समय से निरंतर चल रहे व्यापक सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
श्री एवं श्रीमती गायकवाड ने आदिवासी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, जैविक खेती तथा ग्राम विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। अनेक आदिवासी बस्तियों में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर ट्यूबवेल निर्माण की पहल की, जिससे सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सका। स्वास्थ्य जागरूकता एवं संरक्षण के लिए उन्होंने समय-समय पर चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन कर आदिवासी समाज को विभिन्न बीमारियों से बचाव और उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
19 जून को होगा सम्मान समारोह
इसके अतिरिक्त बंजर एवं कम उपजाऊ भूमि पर जैविक खेती का प्रशिक्षण देकर अनेक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए एक आदर्श स्थापित हुआ है। यह पुरस्कार 19 जून 2026 को सायं 5 बजे कालिदास कलामंदिर, नासिक में आयोजित विशेष संगीतमय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
छत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन
समाजहित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गायकवाड दंपत्ति का चयन
कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क है, किंतु सुनियोजित बैठने की व्यवस्था के कारण डिजिटल पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक 9822370000 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा: जुनोना ग्राम पंचायत के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू, अतिक्रमण और फंड घोटाले की जांच की मांग
उल्लेखनीय है कि सु-संस्कृति फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से एक मुट्ठी अनाज अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अनाज एवं आर्थिक सहयोग एकत्रित कर एचआईवी प्रभावित बच्चों के पालन-पोषण हेतु कार्यरत इन्फंट इंडिया, आत्महत्या प्रभावित किसान परिवारों के बच्चों तथा वंचित बालकों के लिए कार्यरत स्नेहवन एवं आपला परिवार वृद्धाश्रम जैसी संस्थाओं को खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की सहायता प्रदान कर रहा है। सु-संस्कृति फाउंडेशन के संस्थापक श्री धनंजय जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होते समय वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए एक मुट्ठी अनाज अवश्य साथ लेकर आएं और इस सामाजिक अभियान में सहभागी बनें।
