दिन में खेतों में मजदूरी, रात में हाईवे पर लूट…पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Dindori Police: नासिक-पेठ हाईवे पर चलती गाड़ियों से चोरी करने वाली गैंग को दिंडोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी का माल बरामद हुआ। 2 साल से वारदातें जारी थीं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिन में खेतों में मजदूरी, रात में हाईवे पर लूट...पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग
Nashik News: दिन में खेतों में मजदूरी और रात में लूटपाट, ऐसा आपराधिक रास्ता अपनाने वाली एक सरगना गैंग को दिंडोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग नाशिक-पेठ महामार्ग के सावलघाट इलाके में सक्रिय थी और खासकर चलती गाड़ियों को निशाना बनाती थी। पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।
चलती गाड़ी से साबुन की चोरी
5 सितंबर की रात को पेठ से नासिक की ओर जा रही एक आयशर गाड़ी (MH 21 BH 9922) सावलघाट से गुजर रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने गाड़ी की पीछे की ताडपत्री (तिरपाल) काटकर उसमें से मोती साबुन के 5 बॉक्स चुरा लिए। इस घटना के बाद दिंडोरी थाने में मामला दर्ज किया गया।
2 साल से जारी थी घटनाएं
सावलघाट इलाके में पिछले डेढ़-दो वर्षों से इस तरह चलती गाड़ियों से माल चोरी की वारदातें बार-बार हो रही थीं। पुलिस के लिए इन अपराधियों तक पहुंचना एक बड़ी चुनौती थी।
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी कर्मचारियों के AC पर लगेगी लगाम, गुजरात सरकार के नए आदेश, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करना होगा इस्तेमाल
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर प्लेन के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहम गए लोग, देखें खौफनाक VIDEO
तारातला हादसे में मृतकों की संख्या हुई 14, मलबे से निकलीं कई और लाशें! 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यह भी पढ़ें- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
पुलिस की सटीक कार्रवाई
दिंडोरी पुलिस ने घटनास्थल पर बार-बार निगरानी रखी और सुरगाणा, दिंडोरी और निफाड़ तालुकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 8 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व दिंडोरी थाने के निरीक्षक रघुनाथ शेगर ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक सुदर्शन आवारी, मनोज खुले, अल्ताफ शेख, संजय गायकवाड, नागेश गायकवाड और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पूरे पथक की मेहनत से यह सराईत गिरोह पुलिस के जाल में फंसा।
