Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली की छुट्टियों में 3 घरों में सेंधमारी, सवा तीन लाख का माल चोरी

Nashik News: नाशिक में दीपावली के दौरान चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर सवा तीन लाख रुपये का माल चुराया। चुराए गए सामान में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 25, 2025 | 04:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: दीपावली के दौरान नागरिकों के बाहर जाने का फायदा उठाते हुए चोरों ने जमकर ‘दिवाली’ मनाई है. पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज तीन घरों में सेंधमारी की घटनाओं में चोरों ने सवा तीन लाख रुपये से अधिक का माल चुरा लिया है. चोरी हुए सामान में नकदी के साथ सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं. इस संबंध में म्हसरूल और सातपुर पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज किए गए हैं.

म्हसरूल (स्नेहनगर) में प्रशांत महादू गांगुर्डे के परिवार के बाहर जाते ही अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लकड़ी की अलमारी में रखे 2 लाख 30 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण (सोने का वेढ़ा, पोत और चेन) चुरा लिए. म्हसरूल (पिंगलेनगर) में डॉ. ऐश्वर्या विजय सहारे के परिवार के 19 से 24 अक्टूबर तक पैतृक गांव जाने पर परिचय रो हाउस के गैलरी के दरवाजे से प्रवेश कर चोरी हुई.

यह भी पढ़ें- सातपुर गोलीबारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ 2027: कुंभ प्राधिकरण ने जांचा रेलवे ढांचा, आयुक्त शेखर सिंह ने किया स्टेशनों का संयुक्त निरीक्षण

क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया

हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई

लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO

चोरों ने 13 हजार रुपये नकद, दो कलाई घड़ियाँ, सोने की बाली और चांदी की चेन सहित लगभग 57 हजार रुपये का माल चुराया. सातपुर (गुलमोहर कॉलोनी) में संजय शालकराव शिंदे के परिवार के 22 से 24 अक्टूबर तक बाहर रहने पर चोरों ने घर के सेफ्टी दरवाजे का ताला तोड़ा और अलमारी से 4 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी और कान के आभूषण सहित करीब 34 हजार रुपये का सामान चुरा लिया.

Nashik thieves loot during diwali three homes broken into cash jewels stolen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.