Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में ‘तेंदुआ सफारी’ परियोजना पर जल्द हो विचार, सांसद राजाभाऊ वाजे ने केंद्र सरकार से की मांग

Nashik News: सांसद राजाभाऊ वाजे ने नासिक में बढ़ते तेंदुआ-मानव संघर्ष को देखते हुए केंद्र से तेंदुआ सफारी और संरक्षण परियोजना मंजूर करने का आग्रह किया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 11, 2025 | 03:05 PM

नासिक तेंदुआ सफारी (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Leopard Safari: नासिक में हाल के वर्षों में बढ़ते तेंदुआ-मानव संघर्ष ने जन सुरक्षा को गंभीर चुनौती बना दिया है। स्थानीय लोगों और किसानों की जान-माल पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस पर ध्यान देते हुए सांसद राजाभाऊ वाजे ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर नाशिक में ‘तेंदुआ सफारी और संरक्षण परियोजना’ की मंजूरी देने का आग्रह किया है।

पत्र में राजाभाऊ वाजे ने बताया कि पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में तेंदुओं के हमलों में 35 से अधिक नागरिकों की मौत हुई और 62 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके साथ ही पशुधन और कृषि को भी भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार 6.10 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है। हाल ही में वडनेर गेट क्षेत्र में दो साल के बच्चे की मौत से जनता में भारी आक्रोश फैल गया था।

सांसद ने पत्र में कहा कि यह केवल वन्यजीव प्रबंधन का मुद्दा नहीं है, बल्कि मानव सुरक्षा, पारिस्थितिक संतुलन और सामाजिक समरसता का भी सवाल है। उन्होंने केंद्र को तथ्यों से अवगत कराते हुए तात्कालिक और दीर्घकालिक योजना दोनों लागू करने की आवश्यकता बताई है।

इसे भी पढ़ें- 3 दिनों से तेंदुए ने सुख-चैन छीना, रात में खेतों में जाने से कतरा रहे भंडारा के किसान

वडनेर गेट, पिपलगांव और देवलीगांव के नागरिक कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने वन विभाग की देरी और प्रतिक्रिया टीमों की नाकाफी कार्यवाही पर नाराजगी जताई। अप्रैल से जून 2025 के बीच वानरवाड़ी क्षेत्र में तीन तेंदुए पकड़े गए, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

राजाभाऊ वाजे ने पत्र में आगे कहा कि जुन्नार में तेंदुआ सफारी परियोजना, सतारा में माणिकदोह बचाव केंद्र और राजस्थान में जयपुर तेंदुआ रिजर्व सफल उदाहरण हैं। यदि नाशिक में भी ऐसी परियोजना स्थापित की जाती है, तो यह न केवल पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करेगा।

सांसद का कहना है कि केंद्र सरकार से शीघ्र कदम उठाने की उम्मीद है ताकि तेंदुआ-मानव संघर्ष को नियंत्रित किया जा सके और नाशिक के नागरिक सुरक्षित रह सकें।

Nashik tendua human conflict safaris project rajabhau waje demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 01:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत इंफ्रास्ट्रक्चर एंड रियल एस्टेट कॉन्क्लेव 2025: एक्सपर्ट से जानें बढ़ते शहरी प्रदूषण का हल

2

ठाणे जल विभाग कर्मियों का हो रहा शोषण, विधायक केलकर बोले- ठेकेदारों को करें ब्लैक लिस्ट

3

देश की प्रगती के लिए Infrastructure And Real Estate क्यों है जरूरी? क्या कहा विलास वाडेकर ने…

4

पटाखा विक्रेता उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, कांग्रेस की चेतावनी- कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.