नासिक टीसीएस केस: बेहोशी की दवा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण के लिए फंडिंग के मिले सबूत

Nashik TCS Case: नासिक में टीसीएस से जुड़े यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण मामले में SIT जांच में नशीले पदार्थ देकर अपराध और संदिग्ध फंडिंग के सबूत सामने आए हैं।
nashik tcs sexual exploitation case drugging forced conversion funding probe
Nashik TCS case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik SIT Investigation: नासिक स्थित टीसीएस कंपनी में महिलाओं के यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का मामला दिन-ब-दिन और अधिक गंभीर होता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के हाथ बेहद चौंकाने वाले सुराग लगे हैं, जिनसे यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को जाल में फंसाने के लिए अमानवीय हथकंडे अपनाए थे।

मुख्य आरोपी निदा खान की जमानत याचिका खारिज

जांच के अनुसार, संदिग्ध आरोपियों ने पीड़ित महिलाओं को विश्वास में लेकर उन्हें शिरखुरमा और ठंडे पेयों में नशीले पदार्थ मिलाकर दिए थे। जब महिलाएं इन पदार्थों के प्रभाव में बेहोशी की हालत में होती थीं, तब उनके साथ यौन अत्याचार किए गए। इतना ही नहीं, महिलाओं का ब्रेनवॉश कर उनका धर्मांतरण कराने के लिए व्यवस्थित रूप से प्रयास किए जा रहे थे।

धार्मिक साजिश और संदिग्ध फंडिंग

जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले के पीछे केवल आपराधिक मंशा नहीं, बल्कि एक बड़ी धार्मिक साजिश है। आरोपियों के बैंक स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेजों की जांच करने पर SIT को युवतियों के धर्मांतरण के लिए हुई संदिग्ध फंडिंग के प्रमाण मिले हैं। पुलिस अब इस फंडिंग के मुख्य स्रोत और इस रैकेट की गहराई का पता लगाने में जुटी है। मामले की मुख्य संदिग्ध आरोपी निदा एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका को नासिकरोड स्थित अतिरिक्त जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

निदा अब भी फरार

विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर के प्रभावी तर्कों और SIT द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर न्यायालय ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया। निदा फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शनिवार 2 मई को मामले के 4 अन्य संदिग्धों-तौसीफ अत्तार, दानिश शेख, एजाज शेख और रजा मेमन को अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी पुलिस हिरासत 4 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। वहीं, आसिफ अंसारी, शफी शेख और कंपनी की असिस्टेंट जनरल मैनेजर अश्विनी चैनानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नासिक पुलिस आयुक्तालय का विशेष दल इस मामले की गहन जांच कर रहा है, जिसमें आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com