आधी रात धारदार हथियारों से गाड़ियों पर हमला, पुलिस ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Nashik vehicle vandalism: नासिक के नानावली इलाके में संदिग्धों ने वाहनों पर पत्थर फेंके और दरांती से तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पुलिस ने तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Nashik News: शहर के नानावली इलाके में सोमवार 8 सितंबर की आधी रात धारदार हथियारों से लैस पाँच-छह लोगों के एक समूह ने 5 वाहनों पर पत्थर फेंके और दरांती से हमला कर तोड़फोड़ की थी । इस घटना के संबंध में भद्रकाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है ।
बुधवार 10 सितंबर की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने नानावली चौक, गुमशाह बाबा चौक, कोलीवाड़ा और शिवाजी चौक क्षेत्र से संदिग्धों को पकड़ा । पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और संतोष व्यक्त किया है ।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम इस प्रकार हैं- गणेश गजानन हिरवलकर (उम्र 24, निवासी प्रज्ञान नगर, प्रतीक्षा सोसाइटी, नानावली), रोहन प्रकाश चौधरी (उम्र 26) और प्रतीक उर्फ ऋषिकेश दिलीप जावले (उम्र 24, दोनों निवासी कोलीवाड़ा, नानावली) । वहीं उनके दो साथी अभी भी फरार हैं ।
सम्बंधित ख़बरें
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
संदिग्धों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया । बुधवार को भद्रकाली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राकेश चौधरी और अपराध जांच दल ने संदिग्धों को घटनास्थल पर ले जाकर पंचनामा किया ।
यह भी पढ़ें- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत संभालेंगे महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
पुलिस ने घटनास्थल पर संदिग्धों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों, गाली-गलौज, हिंसा और तोड़फोड़ से जुड़े पहलुओं की जांच की । इस दौरान भद्रकाली पुलिस का एक बड़ा दल तैनात रहा ताकि कोई अव्यवस्था न हो सके ।
संदिग्धों की गिरफ्तारी के समय आसपास के दुकानदार और नागरिक बड़ी संख्या में जमा हो गए थे, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई थी ।
