ईरान को नक्शे से मिटाने की तैयारी में ट्रंप! बोले-तेहरान की ओर बढ़ रही है अमेरिकी फौज, मचा हड़कंप

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। ट्रंप ने बड़ी अमेरिकी नौसैनिक ताकत तैनात करने की बात कही और ईरान को परमाणु कार्यक्रम रोकने की चेतावनी दी।
Trump Warns Iran
ट्रंप ने ईरान की ओर सेना भेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Warns Iran: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की दिशा में बड़ी सैन्य ताकत बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका फिलहाल सैन्य कार्रवाई करने की योजना नहीं बना रहा, लेकिन वॉशिंगटन पूरी तरह सतर्क है। ट्रंप का यह बयान ईरान द्वारा उनकी हत्या की धमकी के बाद आया। 

रिपोर्टरों से बातचीत में ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने इलाके में विशाल नौसैनिक बेड़ा तैनात किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसका इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हमारी बड़ी फ्लोटिला उस क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। देखते हैं आगे क्या होता है। ईरान की ओर से बड़ी ताकत उभर रही है। मैं नहीं चाहता कि कुछ भी हो, लेकिन हम हर गतिविधि पर करीबी नजर रखे हुए हैं।”

ईरान ने कथित फांसी की योजना रोकी

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के दबाव के चलते ईरान ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की योजना रद्द कर दी। उन्होंने कहा, “मैंने गुरुवार को 837 फांसियों को रुकवाया। अगर ऐसा नहीं होता, तो वे सभी मारे जा चुके होते।” उन्होंने इस कार्रवाई को “हजार साल पुरानी बर्बरता” बताया। अमेरिका की कड़ी चेतावनी के बाद, ईरान पीछे हट गया। ट्रंप ने कहा, “मैंने कहा था कि अगर तुम इन लोगों को फांसी दोगे, तो तुम्हें ऐसा जवाब मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं मिला। यह हमारे परमाणु कार्यक्रम पर की गई कार्रवाई के सामने बहुत छोटा लगेगा।” उन्होंने बताया कि फांसी रद्द करने का निर्णय अमल से ठीक एक घंटे पहले लिया गया।

फिर दी  परमाणु कार्यक्रम पर चेतावनी

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में एक एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और अन्य सैन्य संसाधन मध्य पूर्व पहुंचेंगे। रॉयटर्स के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से कई युद्धपोत पहले ही रवाना हो चुके हैं। इनमें एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन, कई विध्वंसक और लड़ाकू विमान शामिल हैं। अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने पर भी विचार किया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया कि वह सैन्य टकराव से बचना चाहते हैं, लेकिन चेतावनी दी कि अगर ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू करता है तो अमेरिका जवाब देगा। दावोस में उन्होंने कहा, “वे परमाणु हथियार नहीं बना सकते। अगर उन्होंने ऐसा किया, तो फिर वही होगा।” 

Navbharat Live
navbharatlive.com